एक्सप्लोरर

IIM लखनऊ के मंथन-2 कार्यक्रम में फिर लगी योगी सरकार के मंत्रियों की पाठशाला

सरकार के कामकाज में गुणवत्ता लाने और आपसी सामंजस्य से काम करने को लेकर सीएम योगी और उनके मंत्री गण आईआईएम लखनऊ में मैनेजमेंट के गुर सीख रहे हैं

लखनऊ,अनुभव शुक्ला। आईआईएम लखनऊ में चल रहे लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत मंथन-2 कार्यक्रम का आज दूसरा दिन था। आज भी मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्रियों की पाठशाला आईआईएम में लगी। हालांकि पहले सेशन के मुकाबले इस बार थोड़ा परिवर्तन जरूर था। इस बार मंत्रियों के साथ साथ तमाम आईएएस अफसर भी इस मंथन 2 कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें मुख्य सचिव से लेकर कई अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव शामिल रहे।

आज मंथन-2 कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मंथन का एक विशेष कार्यक्रम आईआईएम के साथ शुरू किया है। पहले चरण में मंत्रियों के साथ बैठ कर सुशासन का रोडमैप तैयार करने पर बैठक हुई थी। आज मंत्रियों के साथ अधिकारियों को भी इस बैठक में शामिल किया गया है । एक टीम वर्क के लिए आज यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। लक्ष्यों को कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इस लिए टीमवर्क जरूरी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है जब IIM जैसी संस्थान के साथ मिल कर बड़ी दिशा में काम के सकते हैं। साथ यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अब तीसरा सेशन 22 सितंबर को होगा ।

पहला सेशन समाप्त होने के बाद जब टी ब्रेक के लिए मंत्री बाहर निकले तो उनसे हमने बात की। इन मंत्रियों का साफ तौर पर कहना है कि इस सेशन में समन्वय की बात की गई साथ ही उन्हें उनसे एक एक्सरसाइज भी कराई गई। उन्हें एक प्रश्नावली दी गई और उसे हल करने को कहा गया। इसमें पहले सब के अलग-अलग स्कोर मांगे गए और फिर कलेक्टिव स्कोर मांगे गए। समन्वय कैसे बनाया जाए इस पर चर्चा हुई है।

वही आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने अखिलेश यादव के उस बयान पर हमला बोला है जिसमे उन्होंने कहा था कि सरकार के मंत्रियों को iim में नहीं बल्कि उनसे सीखना चहिये था। इस पर आबकारी मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव तो खुद फेल हो गए वो क्या सिखाएंगे। वही सिद्धार्थनाथ सिंह ने सेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्लास में अलग अलग विचारों पर सबकी राय लेकर क्या रिजल्ट हो सकता है, तमाम बिंदुओं पर गहन मंथन हुआ है। निश्चित रूप से इसका परिणाम भी अच्छा आयेगा। आईएएस अफसर भी इस मंथन में हमारे साथ शामिल हैं सब मिलकर कैसे काम करें और प्रदेश को आगे बढ़ाए। ये इस मंथन का निचोड़ है। साथ ही अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि उन्हें यूपी की जनता से सीखना चाहिए उन्होंने कहा कि उनसे सीखते तो हमारा भी हश्र अखिलेश यादव जैसा हो जाता। उनसे सीखने की आवश्यकता नहीं। प्रदेश की जनता से अखिलेश सीख लें कि जो वादा करे वो निभाये।

योगी सरकार के मंत्रियों के लिए आई आई एम लखनऊ ने 3 दिनों का एक विशेष कैप्सूल कोर्स तैयार किया है, इसे नाम दिया गया है लीडरशिप डेवलपमेंट मंथन प्रोग्राम। इसे तैयार किया है आई आई एम लखनऊ की निदेशक डॉ अर्चना शुक्ला ने। डॉक्टर शुक्ला का कहना है कि इस प्रोग्राम को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिसमें सरकार की यूपी के विकास को लेकर क्या प्राथमिकताएं हैं, वह सामने आ सके और उन प्राथमिकताओं में भी किस प्राथमिकता पर पहले और ज्यादा काम होना है उसका निर्धारण तय करना इस कैप्सूल कोर्स का एक मकसद है। साथ ही वह यह भी कहती हैं कि योजनाओं के पूरा होने का जो लक्ष्य है वह भी निर्धारित हो और इसे पूरा करने में विभागों के बीच कोऑर्डिनेशन बन सके इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा वो भी है। डॉ अर्चना शुक्ला के मुताबिक सरकार चलाने में जो चुनौतियां सामने आती हैं उन्हें अवसरों में कैसे बदला जाए इस पर भी इस सेशन के दौरान डिस्कशन हुआ है । वह साफ तौर पर कहती हैं कि देश में कहीं भी इस तरह की सरकार और उनके मंत्रियों की पाठशाला पहले कभी नहीं लगी है। और अगर कोई दूसरा राज्य भी उनसे इस तरह का कोर्स कराने को कहेगा तो वह जरूर कराएंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget