एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या पहुंचे CM योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन, संतों से की ये खास अपील

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर आए थे. अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को पूरी दुनिया के लिए अद्भुत क्षण होगा. उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा की.

UP News: शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में ट्रांजिट भवन का लोकार्पण और 35 जिलों में 3401 आंगनबाड़ी केंदों का शिलान्यास किया. लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन पूजन किया. हनुमानगढ़ी से निकलकर मुख्यमंत्री योगी रामलला के दरबार में पहुंचे. उन्होंने शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. पूर्जा अर्चना के बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया.

CM योगी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 500 वर्षों बाद रामलला 22 जनवरी को खुद के भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया के लिए अद्भुत क्षण होगा. उन्होंने अयोध्या वासियों और संतों से अपील करते हुए कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आनेवाले श्रद्धालु अभिभूत होकर वापस जांए. योगी आदित्यनाथ ने संतों के आश्रम की तुलना पति-पत्नी के रिश्ते से कर डाली. कहा कि पति-पत्नी के आपसी रिश्ते भौतिक व्यवस्था में आहत होते दिखाई दे रहे हैं लेकिन खून का रिश्ता ना होते हुए भी संतों के आश्रमों में गुरु शिष्य परंपरा सुदृढ़ दिखाई देती है.

धार्मिक अनुष्ठान में सोने का मुकुट भी किया दान

उन्होंने आह्वान किया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को नई ऊंचाई पर ले जाने में सभी की भूमिका हो. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हिंदू और भारतीय कहने में संकोच करवनेवाले भी आज सनातन धर्म और भारतीयता के प्रति सम्मान का भाव दिखा रहे हैं. दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला बड़ा भक्तमाल पहुंचा. धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री एक किलो सोने का मुकुट दान किया. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से जबरदस्त तैयारियां की गई थीं. 

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिवार के लिए ₹50 लाख मुआवजे की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget