एक्सप्लोरर

जब CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव से कहा- 100 मीटर दौड़ हो जाए, जानें क्या है पूरी बात

UP Assembly Budget Session: यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी कब से डॉ अंबेडकर को सम्मान देने लगे. कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर था किसने बदल दिया.

CM Yogi in  UP Assembly Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विरोधियों पर जमकर बरसे. इस दौरान सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को लेकर कहा मुझे बहुत अच्छा लगा नेता प्रतिपक्ष अब समाजवादी से सनातनी हो गए. इस विषय के महत्व को आपने समझा और उसके प्रति सम्मान का भाव व्यक्त किया यह स्वागत योग्य है.

सीएम योगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अब समाजवादी से सनातनी हो गए हैं देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने अपने सदस्यों को सनातन को लेकर टोका भी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया लहजे में कहा मैं शिवपाल यादव से कहता हूं एक बार नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की 100 मीटर की दौड़ हो जाए. 

यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी कब से डॉ अंबेडकर को सम्मान देने लगे. कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर था किसने बदल दिया. गेस्ट हाउस कांड पर तो चर्चा नहीं करना चाहता हूं, महिलाओं के प्रति आपका नजरिया क्या है महापुरुषों के प्रति आपका नजरिया क्या है किसी से छिपा नहीं है. जिसको दुनिया ने देखा हो जिसको दुनिया ने अपनी आंखों से देखा हो उसको कहीं से क्लीन चिट मिल जाए उससे आप कभी छुटकारा नहीं पा सकते. समाजवादी पार्टी के आचरण से हर शभ्य समाज हमेशा भयभीत रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि डॉ आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कराया. लखनऊ में डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर एक सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण भी डबल इंजन की सरकार करा रही है. प्रयागराज में निषाद राज और भगवान राम की 46 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण भी सरकार ने कराया. हमने पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश की पहचान को बढ़ाने के लिए काम किया.

समाजवादी पार्टी में सनातनी होना बहुत कठिन- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि काला नमक चावल की बहुत चर्चा हो रही है. नेता प्रतिपक्ष से हम काला नमक चावल की उम्मीद करते हैं. आप पूरी जिंदगी खाते रहे लेकिन काला नमक चावल को पहचान हमारी सरकार ने दिया. आपके साहस को सम्मान करता हूं समाजवादी पार्टी में सनातनी होना बहुत कठिन है, भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही अस्वीकार करने वाले लोग हैं समाजवादी पार्टी के लोग. हमने कहा था कृष्ण की बहुत बड़ी प्रतिमा लगेगी तो आप लोगों ने कहा था दुर्योधन की प्रतिमा लगेगी अब दुर्योधन को ही आदर्श मानते हैं समाजवादी.

30000 अन्य नई भर्ती लेकर आ रहे हैं- सीएम योगी

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा पिछले 8 साल में 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया. यूपी में हमने 1357 हजार ऐसे परिवार चिन्हित किए हैं अगले 2 वर्ष में हम इन सब के जीवन स्तर को इतना बढ़ाएंगे कि यह परिवार सवा लाख से डेढ़ लाख वार्षिक आय वाला परिवार होगा. जिसकी जहां पर जमीन वहीं पट्टा देगी सरकार, ड्रोन द्वारा स्कैनिग की जाएगी और जमीन की जांच कराई जाएगी. सीएम योगी ने कहा यूपी पुलिस भर्ती में 156000 से अधिक विभिन्न पदों पर हम भर्ती संपन्न कर चुके हैं, हम 30000 अन्य नई भर्ती लेकर आ रहे हैं.

'गिद्धों को केवल लाश मिली और सुअरों को...', महाकुंभ को लेकर विधानसभा में बरसे CM योगी

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget