एक्सप्लोरर

पहले की सरकारों के एजेंडे में नहीं था किसान और गरीब का विकास : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था. तब से लेकर 2014 तक की सरकारों के एजेंडे में जाति थी, परिवार था, क्षेत्र था. मत और मजहब के आधार पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का एजेंडा था.

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भदोही में कार्पेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के एजेंडे में किसान और गरीब का विकास नहीं था. मुख्यमंत्री ने भदोही के कालीन उद्योग को संसार में पहचान दिलाने के लिए हस्तशिल्पियों का आभार जताते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा. योगी ने कहा कि सरकार यूपी के सभी जिलों के विकास के लिए काम कर रही है. इसी सोच के तहत प्रदेश सरकार कार्य कर रही है जबकि विकास के बारे में पूर्व की सरकारों की सोच एकांगी और सीमित थी. उनके एजेंडे में किसान, गरीब और युवाओं का विकास तो था ही नहीं. इसलिए किसानों को पहले एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) नहीं मिला, गरीबों को मकान और रसोई गैस का कनेक्शन नहीं दिया. शौचालयों का निर्माण नहीं कराया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था. तब से लेकर 2014 तक की सरकारों के एजेंडे में जाति थी, परिवार था, क्षेत्र था. मत और मजहब के आधार पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का एजेंडा था. इसीलिए किसानों को सम्मान निधि नहीं दी गई, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया गया. ये लोग भारत को मजबूत नहीं, बल्कि मजबूर बनाए रखना चाहते थे.

भदोही के लोगों का जताया आभार मुख्यमंत्री ने भदोही के लोगों की तारीफ की. उनका आभार जताया और कहा कि औद्योगिक विकास की राह पर नए उत्तर प्रदेश का यह नया भदोही है. जिले के कालीन कारोबारियों, हस्तशिल्पियों के हुनर ने जिले का नाम संसार में विख्यात किया है. बिना किसी सरकारी मदद के यहां के कालीन कारोबारियों और हस्तशिल्पियों ने कालीन निर्यात में अपना लोहा संसार में मनवाया है. भदोही से होने वाला 4000 करोड़ का कालीन निर्यात इसका सबूत है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने बलबूते पर भदोही के कालीन कारोबार को इतनी ऊंचाई पर पहुंचाने वाले यहां के हस्तशिल्पियों का अभिनंदन करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है. मुख्यमंत्री ने दस से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और पांच से अधिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 11 लाभार्थियों को चेक और टूल किट भी इस अवसर पर दिए.

मुख्यमंत्री ने एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) का जिक्र करते हुए कहा, " मैं धन्यवाद देता हूं यूपी के पूर्वजों को, जिन्होंने राज्य के हर जिले और क्षेत्रों को विशिष्ट पहचान देते हुए आगे की पीढ़ी के लिए स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया."

ये भई पढ़ें:

भदोही कारपेट एक्सपो मार्ट: अखिलेश का योगी पर तंज- तीसरी बार लोकार्पण, जनता का पैसा न बर्बाद करें

बीपीएल कार्ड धारक रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने जुटा ली अकूत संपत्ति, ED की छापेमारी में मिले 11 लाख के बंद हो चुके नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget