एक्सप्लोरर

भदोही कारपेट एक्सपो मार्ट: अखिलेश का योगी पर तंज- तीसरी बार लोकार्पण, जनता का पैसा न बर्बाद करें

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए लिखा, ''भाजपा सरकार सपा के कामों का दुबारा उद्घाटन-लोकार्पण करते-करते अब तीन बार भी करने लगी है, जैसे 'भदोही कार्पेट एक्सपो-मार्ट' का तीसरी बार होने वाला लोकार्पण.''

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भदोही में कारपेट एक्सपो मार्ट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि 'भदोही कार्पेट एक्सपो-मार्ट' का तीसरी बार होने वाला लोकार्पण. सरकार बताए बाबतपुर-भदोही मार्ग व बाकी अधूरे काम कब पूरे होंगे.

अखिलेश यादव ने गुरूवार को मार्ट की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''भाजपा सरकार सपा के कामों का दुबारा उद्घाटन-लोकार्पण करते-करते अब तीन बार भी करने लगी है, जैसे 'भदोही कार्पेट एक्सपो-मार्ट' का तीसरी बार होने वाला लोकार्पण. सरकार बताए बाबतपुर-भदोही मार्ग व बाकी अधूरे काम कब पूरे होंगे. भाजपा दिखावटी इवेंट मैनेजमेंट में जनता का पैसा न बर्बाद करे.''

 

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 7.5 एकड़ क्षेत्र में 180 करोड़ रूपये से बने भदोही कालीन एक्सपो मार्ट का शुभारंभ किया है. इस बाजार से देश विदेश के खरीददार और स्थानीय कालीन निर्माताओं को एक ही छत के नीचे व्यापर के अवसर मिलेंगे. कालीन एक्सपो मार्ट बिल्कुल हाईटेक सुविधाओं से लैस है. इसमें 94 दुकानें हैं. ग्राउंड फ्लोर पर 30, प्रथम तल पर 31 और दूसरे तल पर 33 दुकाने हैं. मार्ट की छत पर कैंटीन व कैफेटेरिया बनाया गया है. तीन मंजिला कारपेट मार्ट के जरिए योगी सरकार यूपी के कारपेट उद्योग को देश और दुनिया में नई ऊंचाई देने जा रही है.

यूपी के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम और निवेश निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने बताया कि यह अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा. भदोही के कालीन उद्योग की अहम भूमिका है लेकिन इस पर पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया.

यह भी पढ़ें-

UP: सिंगापुर में रहने वाले व्यक्ति का 9 साल का बेटा हुआ किडनैप, अबतक कोई सुराग नहीं

गाजियाबाद में 'डांसिंग कार' का कटा 41 हजार रुपये का चालान, पुलिस ने सीज किया वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget