एक्सप्लोरर

CM योगी बोले- 'सपा नेताओं की बुद्धि गधे जैसी, ग से गधा पढ़ा कर गणपति का अपमान किया'

Moradabad News: सीएम योगी ने कहा कि सपा के जीवन का हिस्सा था नकल कराना. उन्होंने नकल कराकर युवाओं और पीढ़ी को खोखला किया. सपा को शिक्षा का मॉडल देखना है तो अटल आवासीय स्कूल देखें.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार (6 अगस्त) को मुरादाबाद पहुंचे. जहां उन्होंने बिलारी के पीपली गांव में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया. इसके साथ ही बटन दबाकर विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा नेताओं की बुद्धि गधे जैसी हो गई है उन्होंने ने ग से गणेश को ग से गधा पढ़वाया, इन्होंने ग से गणेश पढ़ा कर गणपति की अवमानना करने का काम किया है.

सीएम योगी ने कहा कि सपा के जीवन का हिस्सा था नकल कराना. उन्होंने नकल कराकर युवाओं और पीढ़ी को खोखला किया. सपा को शिक्षा का मॉडल देखना है तो अटल आवासीय स्कूल देखें. हमने एक लाख 54 हजार विद्यालयों की काया बदली. सपा ने हमें एक लाख 54 हजार जर्जर स्कूल दिए, भवन कब गिर जाए, पता नहीं था. स्कूल में बच्चों के लिए टॉयलेट तक की व्यवस्था नहीं थी. हमने कायाकल्प के माध्यम से स्कूलों की काया बदली.

समाजवादी पार्टी ने गणपति की अवमानना की- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी, लैब्स, स्मार्ट क्लास हमने स्कूलों को दिए. जो विद्यालय बचे हैं हम वहां भी आधुनिक शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं. हमने कल्याण सिंह की बीजेपी सरकार में ग से गणेश पढ़ाया तो विरोध किया. तब सपा ने कहा- ग से गणेश नहीं, ग गधा होता है. समाजवादी पार्टी ने गणपति की अवमानना की, इसीलिए उनकी बुद्धि गधे जैसी हो गई है.

गुरुवार को संभल दौरे पर रहेंगे सीएम योगी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह समेत बीजेपी के कई नेता और जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे. पीपली गांव के बाद मुख्यमंत्री मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचे और इसके बाद सीएम का 24 बटालियन पीएसी ग्राउंड पर कार्यक्रम प्रस्तावित है. रात को मुख्यमंत्री मुरादाबाद में ही रुकेंगे और कल गुरुवार (7 अगस्त) को संभल जाएंगे.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget