एक्सप्लोरर

'हमारे एटम बम क्या फ्रिज में रखने के लिए हैं', पाकिस्तान की इज्जत के बयान पर CM योगी की दो टूक

CM Yogi on Pakistan Atom Bomb: सीएम योगी ने सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि यह वही सामजवादी पार्टी है जिसके समय में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला हुआ था.

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बयानबाजी का दौरा जारी है, इसी बीच पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान वाला बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया टीवी के 'आप की अदालत' शो में कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इसी दौरान सीएम योगी ने पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान की इज्जत करो उसके पास एटम बम है वाले बयान पर तल्ख तेवर में सीधा जवाब दिया है.

इस इंटरव्यू में सीएम योगी ने पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान की इज्जत करो उनके पास एटम बम है के बयान पर कहा कि हमारे एटम बम क्या फ्रिज में रखने के लिए हैं, ये नया भारत है. नया भारत छेड़ता नहीं है लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा नहीं. घर के अंदर घुसकर जवाब देगा, अब तो पटाखा भी थोड़ा जोर से फट जाए, तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि नहीं हमारा कोई हाथ नहीं है. कांग्रेस सरकार में कहा जाता था कि आतंक सीमा पार से हो रहा है. अब सीमा पार से आतंक साफ है, ये ताकत नए भारत ने दिखाई है.

वहीं इस इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी नेताओं के भारत में राम मंदिर की क्या जरूरत थी के सवाल पर भी जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा कि जरूरत थी इसलिए बन भी गया. मेरा ये मानना है कि भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व हर भारतवासी को आनंदित करने वाली घटना है अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु राम मंदिर का निर्माण होना. लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, भीषण गर्मी में भी श्रद्धालु आ रहे हैं और उनकी आंखो में आंसू हैं. जिस कार्य को देखने के लिए हमारी कई पीढ़ियां तरस गईं, 500 साल के इस लंबे इंतजार को पीएम मोदी ने करा दिया.

वहीं सीएम योगी ने सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि यह वही सामजवादी पार्टी है जिसके समय में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला हुआ था. काशी में संकट मोचन पर हमला हुआ, जिनके समय में लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरियों में हमले हुए. जो लोग राम को काल्पनिक मानते हैं, इतिहास साक्षी है जिसने भी राम का विरोध किया उनकी दुर्गति हुई है.

अदिति सिंह के पोस्ट से रायबरेली में राजनीतिक हलचल तेज? BJP की बढ़ सकती है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget