एक्सप्लोरर

बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिए ये निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि बिना स्थानीय प्रशासन की अनुमति के कोई भी जुलूस, कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किए जाएं. प्रत्येक जनपद में एक-एक डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे.

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में होली के साथ अन्य त्योहारों, पंचायत चुनाव और देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की स्थिति को देखते हुए यूपी में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए.

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए संक्रमण की स्थिति को रोकने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं. वहीं ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर और शहरों में वॉर्ड स्तर पर नोडल अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती के निर्देश भी सीएम योगी ने दिए. सीएम ने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक-एक डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे.

बिना अनुमति के सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किए जाएं- योगी

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि बिना स्थानीय प्रशासन की अनुमति के कोई भी जुलूस, कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किए जाएं. साथ ही कोविड वैक्सीनेशन का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाए. वहीं इण्टीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रतिदिन कोरोना सम्बन्धी समीक्षाएं अधिकारियों की ओर से सुनिश्चित की जाएं.

इसके अलावा सीएम ने कक्षा-1 से 8 तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च, तक होली के अवकाश के निर्देश दिए. वहीं सीएम ने कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों में जहां पर परीक्षाएं आयोजित नहीं हो रही हैं, यह अवकाश दिनांक 25 से 31 मार्च तक होगा. सीएम योगी ने कहा कि पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्पन्न कराया जाए. पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भरपूर उपयोग करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए, जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार सम्बन्धी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus: यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, अगले आदेश तक BHU में ऑफलाइन क्लास बंद

उत्तराखंड: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने पर विवाद, पुलिस ने दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget