एक्सप्लोरर

Coronavirus: यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, अगले आदेश तक BHU में ऑफलाइन क्लास बंद

कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएचयू में अगले आदेश तक ऑफलाइन क्लास बंद कर दी गई हैं. अप्रैल के पहले हफ्ते में समीक्षा बैठक की जाएगी. समीक्षा बैठक में लिए गया फैसला छात्रों को बता दिया जाएगा.

वाराणसी. यूपी में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं, कोरोना के कारण बीएचयू में ऑफलाइन क्लास को बंद कर दिया गया है. अगले आदेश तक बीएचयू में ऑनलाइन क्लास के जरिए ही पढ़ाई होगी. ये फैसला एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया.

बता दें कि सोमवार को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. इस बैठक में सभी संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, छात्रावास समन्वयक एवं विश्वविद्यालय के सभी प्रमुख अधिकारी शामिल हुए. कुलपति ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा व उनका हित विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है और इससे किसी भी प्रकार समझौता नहीं किया जा सकता. इस दौरान छात्रों के लिए 23 मार्च से होली की छुट्टी का ऐलान किया गया. अगले आदेश तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं चलेंगी.

अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी समीक्षा इसके अलावा सभी कक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन मोड में ही चलेंगी. साथ ही विश्वविद्यालय परिसर या छात्रावासों में मिलन समारोह या इस तरह का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा. अगले महीने के पहले सप्ताह में स्थिति की एक बार फिर समीक्षा की जाएगी. इस बारे में लिए गए निर्णय को छात्रों व उनके माता-पिता/अभिभावकों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं प्रेस एवं मीडिया के माध्यम से सूचित किया जाएगा.

सोमवार को 542 नए संक्रमित मिले सोमवार को जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के मुताबिक, यूपी में 542 नये संक्रमि‍त मिले हैं जबकि इसी अवधि में 177 मरीजों को उपचार के बाद घर भेजा गया. राज्‍य में अब तक 5,95,920 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है. पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हो गई जबकि अब तक राज्‍य में कोरोना वायरस संक्रमित 8,760 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस समय राज्‍य में 3,396 उपचाराधीन मरीज हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 6,08,076 पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus: यूपी में 24 मार्च से 31 मार्च तक स्कूल बंद, योगी बोले- त्योहारों को लेकर बरतें सतर्कता

उत्तराखंड: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने पर विवाद, पुलिस ने दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget