एक्सप्लोरर

UP News: सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रहे अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर: CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश देश में नवीकरणीय ऊर्जा का बड़ा केंद्र बन सकता है और बुंदेलखंड तथा विंध्य में सौर ऊर्जा के उत्पादन की सबसे अधिक संभावनाएं हैं.

UP News: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर को ‘‘सोलर सिटी’’ के रूप में विकसित कर रही है. मुख्‍यमंत्री ने बांदा में स्थापित हुए 70 मेगावाट के अवाडा सौर ऊर्जा परियोजना का शुक्रवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया.

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, ''उत्तर प्रदेश देश में नवीकरणीय ऊर्जा का बड़ा केंद्र बन सकता है और बुंदेलखंड तथा विंध्य में सौर ऊर्जा के उत्पादन की सबसे अधिक संभावनाएं हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश सरकार लगभग 22000 मेगावॉट के हरित ऊर्जा कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है, इसके लिए 23000 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गयी है. यही नहीं, प्रदेश सरकार सौर एवं जैव ऊर्जा नीति-2022 और हरित हाइड्रोजन नीति-2024 के क्रम में यह अभियान युद्ध स्तर पर आगे बढ़ा रही है.''

Train Accident: कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच पटरी से उतरे साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे

25 लाख घरों पर सोलर पैनल
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान प्राप्त हुए निवेश प्रस्ताव के धरातल पर उतरने के एक नए अध्याय की शुरुआत है और इसके माध्यम से चार सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त होगा. सीएम योगी ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्रदेश के अंदर 25 लाख घरों पर सोलर पैनल स्थापित होने हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इसके तहत अब तक 18 लाख पंजीकरण हो चुके हैं.

उन्‍होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए प्रदेश में नहरों का बड़ा संजाल उपलब्ध है. कार्यक्रम में योगी के साथ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, बांदा से जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अवाडा ग्रुप के प्रमुख विनीत मित्तल मौजूद थे. बता दें कि सीएम योगी शनिवार को अंबेडकरनगर, गाजीपुर और वाराणसी के दौरे पर हैं. वहीं राज्य में उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल भी बढ़ी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget