एक्सप्लोरर

Train Accident: कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच पटरी से उतरे साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे

Kanpur Train Accident: लोको पायलट का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था.

Sabarmati Express Train Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ट्रेन हादसा हो गया है. यहां पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19168 भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई. गनीमत ये रही कि इस हादसे में घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसें घटनास्थल पर पहुँच गई हैं. 

ये हादसा उस वक़्त हुआ जब साबरमती ट्रेन कानपुर से जा रही थी. कुछ ही दूरी पर भीमसेन स्टेशन के बीच हादसे का शिकार हो गई. लोको पायलट का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और मुड़ा हुआ था. जिसके चलते ट्रेन पटरी से उतर गई है. हालांकि इस बारे में जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 

ट्रेन के 22 कोच पटरी से उतरे
इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. ट्रेन में सवार यात्री बुरी तरह डर गए और जान बचाने की कोशिश करने लगे. इस बीच ट्रेन में अफ़रा-तफरी का माहौल हो गया. हादसे की खबर मिलते ही कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह और एडीएम घटनास्थल पर पहुँच गए और पूरे हालात का जायजा लिया. जिसके बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. 

इस घटना के बारे में बताते हुए कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया. ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में कुछ लोगों को मामूली खरोंचे आई हैं. कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है. घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया है. वहीं यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए बसों को भी बुलाया गया है. जिसमें यात्रियों को बिठाकर दूसरे रेलवे स्टेशन या उनके गंतव्य तक छोड़ा जाएगा. 

समाजवादी पार्टी ने किया हमला
भारतीय रेलवे की ओर से इसे लेकर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा है. सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि आज कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के सभी डब्बे पटरी से उतर गये यह ट्रेन वाराणसी से गुजरात जा रही थी. शायद कोई दिन हो जिस दिन रेल हादसा न होता हो. रेल मंत्री अश्विन वैष्णव इसे छोटे मोटे  दुर्घटना बताते हैं. प्रधानमंत्री जी मौन हैं. आखिर निकम्मे रेल मंत्री का इस्तीफा कब होगा?

उपचुनाव से पहले कुंदरकी से हटाए यादव-मुस्लिम BLO? सपा ने लिस्ट जारी कर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget