एक्सप्लोरर

Gorakhpur के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित करेंगे सीएम योगी, उपधौली गांव में फंसे 25 ग्रामीण

Gorakhpur Flood: गोरखपुर में बाढ़ से कई गांव प्रभावित हैं. यही नहीं, पड़ोसी जिले महाराजगंज, सिद्धार्थनगर में भी बाढ़ का कहर जारी है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ इन इलाकों का दौरा करेंगे.

Gorakhpur Flood: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) शनिवार को भी बाढ़ प्रभावित दौरे के बाद बलरामपुर से सिद्धार्थनगर और महराजगंज के दौरे पर हैं. इसके बाद वे गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचेंगे और यहां पर बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों (Flood Affected Areas) का हवाई सर्वेक्षण (Ariel Survey) करने के बाद राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे. गोरखपुर के झंगहा और खजनी के उनवल के साथ शहर के लालडिग्‍गी चौक पर वे पीडि़त परिवारों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे. बाढ़ से दो बांध और एक रिंग बांध टूटने से डेढ़ दर्जन गांव के लोग विस्‍थापित हो गए हैं. ऐसे लोगों को राहत और राशन वितरण के साथ उन्‍हें चिकित्‍सा सुव‍िधा उपलब्‍ध कराना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है. इधर झंगहा के उपधौली गांव में फंसे 25 लोगों का रेस्‍क्‍यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है.

दर्जन भर से अधिक गांव प्रभावित 

गोरखपुर के चौरीचौरा के जोगिया में राजधानी-सिलहटा बांध के शुक्रवार की दोपहर 3 बजे टूटने के बाद एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं. इसके अलावा गुरुवार को कौड़ीराम ब्‍लाक के भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूटने से दो गांव के लोगों को प्रशासन और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम ने रेस्‍क्‍यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. विस्‍थापित हुए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में प्रशासन के लिए उन्‍हें सुरक्षा के साथ राहत और राशन सामग्री के साथ स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं मुहैया कराना बड़ी चुनौती बन गया है. झंगहा इलाके उपधौली गांव में राजधानी-सिलहटा बांध के शुक्रवार की दोपहर टूटने के बाद 25 लोगों का रेस्‍क्‍यू करने के लिए एसडीआरएफ को लगाया गया है.

NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन 

एनडीआरएफ गोरखपुर यूनिट के कमांडर सभाजीत यादव ने बताया कि उपधौली गांव में 25 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है. उनकी टीम लोगों का रेस्‍क्‍यू करने के लिए गांव जा रही है. उन्‍होंने बताया कि फोन पर नायब तहसीलदार ने सूचना दी है कि 20 से 25 लोग गांव में अपने घर में फंसे हुए हैं. उनके घर पानी से घिर गए हैं. उनके साथ 19 लोगों की टीम है. उनके पास स्‍टीमर और बोट भी है. वे उनका रेस्‍क्‍यू कर सुरक्षित स्‍थान पर ले आएंगे.

वहीं, बाढ़ से पीडि़त कौशल्‍या और रामसुभग ने बताया कि गांव बाढ़ से डूब गया है. उनका घर भी बाढ़ में डूब गया है. यही वजह है कि उन्‍हें बंधे पर शरण लेनी पड़ रही है. उन्‍होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पर्याप्‍त राहत मिल पा रहा है. उन्‍होंने बताया कि उन लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर से सिद्धार्थनगर और महाराजगंज का हवाई सर्वेक्षण और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण के बाद दोपहर 1:00 बजे तक गोरखपुर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार से ही दौरा कर रहे हैं. वे गोरखपुर के झंगहा पहुंचेंगे. हवाई सर्वेक्षण के बाद उनका हेलीकॉप्टर आदर्श पब्लिक स्कूल मे लैंड करेगा. यहां पर भी लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे. गोरखपुर के झंगहा इलाके में मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी विजय किरण आनंद सुबह ही आदर्श इंटर कॉलेज पहुंच गए. यहां पर वे चौरीचौरा की विधायक संगीता यादव के साथ मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया. 

बांटी जा रही है स्वास्थ्य किट

गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि लोगों को राशन और राहत सामग्री के साथ स्वास्थ्य संबंधी किट भी वितरित की जा रही है. मुख्यमंत्री यहां पर राहत सामग्री और राशन का वितरण करेंगे. इसके साथ ही बाढ़ की समीक्षा भी करेंगे. उन्होंने बताया कि राशन वितरण के साथ लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी किट वितरित की जा रही है और लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसका निस्तारण भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

Deepika Padukone ने दिखाया बड़ा दिल, एसिड अटैक सर्वाइवर के इलाज के लिए दिए 15 लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget