एक्सप्लोरर

CM Dhami Met PM Modi: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, संसद भवन में एक घंटे की मुलाकात में जानें क्या हुई बात?

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से काली नदी पर बनने वाला डैम, हिम प्रहरी योजना, सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर भी चर्चा की.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री मोदी से संसद भवन में लगभग एक घंटा मुलाकात की. इस मुलाकात में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जहां उत्तराखंड आने का न्योता दिया. वहीं उत्तराखंड की तमाम लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया.

इसके अलावा सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से काली नदी पर बनने वाला डैम, हिम प्रहरी योजना, सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर भी चर्चा की. इसके अलावा मानस खंड कॉरिडोर को लेकर धामी सरकार तेजी से जोर शोर से जुटी हैं ऐसे में संभावना ये हैं की पीएम मोदी को इस कोरिडोर की शुरूआत कराई जाएगी जिसके तहत प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया गया है. वहीं सीमावर्ती और डार्क विलेज को लेकर के भारत नेट योजना समेत कई मुद्दों पर पीएम से सीएम धामी ने चर्चा की है.

सीएम धामी ने कही ये बात

सीएम धामी ने कहा कि जलविद्युत परियोजनाएं उत्तराखंड की आर्थिकी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. राज्य गठन के समय भी जलविद्युत परियोजनाएं केंद्र बिंदु में थीं. लेकिन बीते कुछ सालों में इस क्षेत्र में प्रगति इसलिए नहीं हो पाई कि कहीं पर उच्चतम न्यायालय का और कई मंत्रालयों के आपसी निपटारे में समन्वय ना हो पाने की वजह से यहां परेशानी आई. सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि इन जल विद्युत परियोजनाओं को फिर से चालू के लिए जल्द से जल्द पीएमओ के स्तर पर विचार करने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा कि इसमें भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय, वन पर्यावरण मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और राज्य सरकार की सहभागिता होती है. ऐसे में इन 44 परियोजनाओं पर जैसे ही काम करने की सहमति मिलती है, जो राज्य के लिए आगे का जल विद्युत के क्षेत्र में उत्पादन होगा. इसके साथ ही 'भारत नेट' के दूसरे चरण पर भी बात हुई. भारत के शुरू होने से 600 गांवों को इंटरनेट सेवाएं मिल सकेंगी.

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कही ये बात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि कुछ लोग हमारी सेना और उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाते रहते हैं. उनके लिए राजनीति देश से पहले आती है. इसलिए वो पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. दरअसल, तवांग मामले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व के मामले में नाकाम साबित हो रहे हैं.

9 तारीख को ये झड़प होती है और आप संसद में आज बताते हैं. अगर मीडिया इस पर बात नहीं करती तो फिर आप तो खामोश बैठ जाते. ये सब इनकी नाकामी है. देश के प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी सेवा, बहादुरी और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कासगंज की पटियाली सीट पर BJP-सपा में कड़ा मुकाबला, आंकड़े कर देंगे हैरान
कासगंज की पटियाली सीट पर BJP-सपा में कड़ा मुकाबला, आंकड़े कर देंगे हैरान
BJP के गढ़ कासगंज में सपा का PDA करेगा खेला! सेंध लगा पाएंगे अखिलेश?
BJP के गढ़ कासगंज में सपा का PDA करेगा खेला! सेंध लगा पाएंगे अखिलेश?
कासगंज की अमांपुर सीट पर BJP का किला भेद पाएंगी सपा, जानें- समीकरण
कासगंज की अमांपुर सीट पर BJP का किला भेद पाएंगी सपा, जानें- समीकरण
रामपुरः 'अब्दुल- अब्दुल क्या...', प्रेस कॉन्फेंस में भड़के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
रामपुरः 'अब्दुल- अब्दुल क्या...', प्रेस कॉन्फेंस में भड़के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

वीडियोज

Bollywood News: जाह्नवी-NTR का AI डीपफेक वायरल, आखिर क्या है पूरा सच? (04-10-26)
YRKKH: 🥰Kabir का खुले आसमान तले रोमांटिक डांस, क्या मिटेगी Maira की उदासी? #sbs
Neha Dhupia ने Prince Narula संग बॉन्डिंग पर की बात, बोलीं- ‘जब सब हारेंगे, Prince संभाल लेगा’
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, ‘Tu Hai Meri Kiran’ का बढ़ा बज़
Love & War ने रिलीज से पहले ही कमाए ₹300 करोड़, Ranbir-Alia-Vicky की फिल्म का बड़ा खेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का SIR पर बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का SIR पर बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
दिल्ली: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, छात्रों के साथ शीला दीक्षित की बेटी भी डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, छात्रों के साथ शीला दीक्षित की बेटी भी डिटेन
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
मोजे से नहीं जा रहे गंदे दाग, ऐसे करें नए जैसा
मोजे से नहीं जा रहे गंदे दाग, ऐसे करें नए जैसा
सूरत एयरपोर्ट पर गश खाकर गिरा कर्मचारी, CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान
सूरत एयरपोर्ट पर गश खाकर गिरा कर्मचारी, CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान
Embed widget