एक्सप्लोरर

मोजे से नहीं जा रहे गंदे दाग, ऐसे करें नए जैसा

अगर आपके सफेद या हल्के रंग के मोजे भी बार-बार धोने के बाद गंदे दिखते हैं, तो ऐसे में जानिए इन आसान घरेलू तरीकों के बारे में. यह तरीके आपके मोजे को बिलकुल नए जैसा बना देंगे.

मोजे रोजाना पहनने वाली ऐसी चीज हैं, जिन पर सबसे जल्दी गंदगी नजर आने लगती है. खासकर सफेद और हल्के रंग के मोजे कुछ ही इस्तेमाल के बाद एड़ियों और तलवों के पास से काले पड़ने लगते हैं. कई बार सामान्य डिटर्जेंट से धोने के बावजूद इनमें जमा मैल पूरी तरह साफ नहीं होता. वहीं बार-बार रगड़ने से मोजे के कपड़े के रेशे भी खराब होने लगते हैं.

ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि आखिर मौजों के साफ करने का सही तरीका क्या है? तो आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से मोजों को साफ और फ्रेश बनाने वाले टिप्स के बारे में. इन टिप्स की मदद से आपके मोजे एकदम नए हो जाएंगें.

सबसे पहले मोजों को अलग करें

मोजे धोने से पहले उन्हें रंग के आधार पर अलग करना जरूरी है. सफेद मोजों को रंगीन कपड़ों के साथ धोने से उन पर दूसरे कपड़ों का रंग चढ़ सकता है. इसी तरह बहुत गंदे मोजों को सीधे बाकी कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में डालने के बजाय पहले थोड़ी देर भिगोना बेहतर रहता है. इससे कपड़े में जमा मैल ढीला पड़ने लगता है और धोते वक्त आसानी से निकल जाता है.

गर्म पानी में भिगोना होगा फायदेमंद

जिद्दी गंदगी वाले मोजों के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. एक बाल्टी या टब में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं. मोजों को करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद एड़ी और तलवे वाले हिस्से को हल्के हाथ से रगड़ें. बहुत ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल करने से कुछ कपड़ों के रेशे सिकुड़ सकते हैं या इलास्टिक खराब हो सकता है. इसलिए पानी इतना गर्म न हो कि कपड़े को नुकसान पहुंचाए.

यह भी पढ़ें: Gas Leak: कहीं लीक तो नहीं हो रही रसोई गैस? 2 मिनट में ऐसे पकड़ें लीकेज

बेकिंग सोडा से हटाएं जमी हुई गंदगी

अगर मोजों पर मैल की परत बनी हुई है, तो बेकिंग सोडा मददगार हो सकता है. डिटर्जेंट के साथ थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा मिलाकर मोजों को कुछ देर भिगोएं. इसके बाद दाग वाली जगह को धीरे-धीरे रगड़ें और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. बेकिंग सोडा की मदद से मोजों में से आने वाली बदबू भी कम हो जाती है.

नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं

हल्के रंग के मोजों की सफाई में नींबू का इस्तेमाल भी घरेलू तौर पर किया जाता है. नींबू कुछ दागों को हल्का करने में मदद करते हैं. इसके लिए पानी में नींबू का रस मिलाकर मोजों को थोड़ी देर भिगोना होता है और फिर सामान्य तरीके से धोना बेहतर होता है. ध्यान रहें हर कपड़े के लिए नींबू का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: Bed Maintenance Tips: क्या करवट लेते ही बजता है लकड़ी का बेड? ऐसे बंद करें चरमराहट

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दूध में आएगी भर-भरकर मलाई, बस अपना लें उबालने का यह तरीका
दूध में आएगी भर-भरकर मलाई, बस अपना लें उबालने का यह तरीका
Winter Bedroom Tips: सर्दियों इस तरह लगाएं अपना बेड, सनलाइट की नहीं आएगी कोई कमी
सर्दियों इस तरह लगाएं अपना बेड, सनलाइट की नहीं आएगी कोई कमी
How To Store Vinegar: सिरका जल्दी क्यों हो जाता है बेस्वाद? 1 चूक से खराब होगी बोतल
सिरका जल्दी क्यों हो जाता है बेस्वाद? 1 चूक से खराब होगी बोतल
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget