एक्सप्लोरर

यूपी में दो अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान, योगी सरकार देगी 'स्वच्छता ही सेवा' अवार्ड

UP News: योगी सरकार हर साल की भांति इस बार भी महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान 'स्वच्छता ही सेवा' का आयोजन कर रही है.

Lucknow News: प्रदेश की योगी सरकार हर साल की भांति इस बार भी महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान 'स्वच्छता ही सेवा' का आयोजन कर रही है. नगर विकास विभाग ने इस अभियान को चलाने के लिए अपनी कार्ययोजना बना ली है. इसके अंतर्गत योगी सरकार 2 अक्टूबर को स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार काम करने वाले सफाई मित्रों समेत अन्य लोगों को 'स्वच्छता ही सेवा अवार्ड" से सम्मानित करेगी.

इस बार मिलने वाला यह अवार्ड कुल 9 श्रेणियों में दिया जाएगा, जिसमें जनभागीदारी के साथ ही सहयोगियों और विशिष्ट पहलों को सम्मानित किया जाएगा. इस अवॉर्ड को पाने वालों का चयन राज्य और जनपद स्तर पर चयन समिति करेगी. आपको बता दें कि 15 दिनों तक चलने वाला यह अभियान दैनिक आधार पर थीम आधारित और आईईसी गतिविधियों के माध्यम से पूरा कराया जाएगा. इस स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सभी नगरीय निकायों में अलग अलग आयोजन होंगे. कार्यक्रम के अंतिम दिन 2 अक्टूबर को इन सभी कार्यक्रमों के समापन पर शानदार काम करने वालों को राज्य और जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.

इन श्रेणियों में मिलेंगे अवार्ड्स
स्वच्छता ही सेवा 2024 अवार्ड्स के तहत कुल 9 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे. इन श्रेणियों में स्वच्छता की भागीदारी, स्वच्छता लक्षित इकाई - सीटीयू ट्रॉसफॉर्मेशन, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्वच्छ फूड स्ट्रीट्स, एसबीएम कल्चर फेस्टिवल्स, एसबीएम वेस्ट टू आर्ट इंस्टॉलेशंस, पब्लिक एडवोकेसी, पार्टनर्स और स्पेशल इनीशिएटिव्स को शामिल किया गया है. इन श्रेणियों में पुरस्कार देने के लिए राज्य और जिले स्तर पर गठित ज्यूरी द्वारा अवार्डीज का चयन किया जाएगा.

इसके अलावा हर एक वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया है, जो हर एक वार्ड में स्वच्छ घर के लिए सर्वेक्षण में भूमिका निभाएगी और हर वार्ड में सर्वश्रेष्ठ 3 घरों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करेगी. साथ ही हर एक वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा. इस पूरे अभियान में जनभागीदारी को भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें सीएम से लेकर जनसामान्य तक हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण विभिन्न स्थलों पर श्रमदान करेंगे.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़: मुस्लिम युवक ने की हिंदू लड़की से शादी की कोशिश, हिंदू संगठनों का हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget