एक्सप्लोरर

'सुविधाएं जजों का विशेषाधिकार नहीं', देश की सभी हाईकोर्ट को सीजेआई चंद्रचूड़ ने क्यों दी नसीहत?

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से रेलवे जीएम को नोटिस जारी किए जाने पर भारत के चीफ जस्टिस ने आपत्ति जताई है. उन्होंने पत्र के जरिए अहम नसीहत दी है.

UP News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र लिखकर नसीहत दी है. पत्र में उन्होंने कहा है कि जजों को मिलने वाली प्रोटोकॉल की सुविधा के इस्तेमाल से आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. सीजेआई ने कहा कि हाईकोर्ट जज के पास रेलवे कर्मियों पर अनुशासनात्मक क्षेत्राधिकार नहीं है. जजों को प्रोटोकॉल सुविधाओं का इस्तेमाल विशेषाधिकार पर जोर देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम चौधरी को रेल यात्रा में हुई असुविधा पर रेलवे जीएम को नोटिस जारी किए जाने का है. जस्टिस गौतम चौधरी पत्नी के साथ 8 जुलाई को नई दिल्ली से प्रयागराज आ रहे थे. ट्रेन नंबर 12802 यानी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से प्रयागराज पहुंची. ट्रेन यात्रा के दौरान टीटीई और जीआरपी स्टाफ जस्टिस गौतम चौधरी को मौजूद नहीं मिला. 

हाईकोर्ट को चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की सलाह

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल ने रेलवे महाप्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा था. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि उत्तर रेलवे महाप्रबंधक को संबोधित 14 जुलाई 2023 के एक पत्र की ओर ध्यान आकर्षित हुआ है. हाईकोर्ट के अधिकारी को रेलवेकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का कोई औचित्य नहीं था. जाहिर है हाईकोर्ट का अधिकारी मामले में जज के निर्देश का पालन कर रहा था. पत्र ने अदालत के अंदर और बाहर दोनों जगह प्रतिक्रिया को जन्म दिया है.

सुविधाएं जजों का विशेषाधिकार नहीं

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जजों को प्रोटोकॉल के तहत मिलने वाली सुविधा का दावा अधिकार के रूप में नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को इस आग्रह के साथ पत्र लिख रहा हूं कि साथी जजों के साथ आत्मचिंतन करें. अदालत के भीतर आत्मचिंतन और परामर्श जरूरी है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि जजों को उपलब्ध कराई जाने वाली प्रोटोकॉल सुविधाओं के इस्तेमाल से दूसरों को असुविधा या अदालत की सार्वजनिक आलोचना नहीं होनी चाहिए.

Manipur Violence: मणिपुर की घटना पर मायावती ने की संसद में सार्थक चर्चा की मांग, कहा- 'इस मुद्दे पर न हो राजनीति'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget