एक्सप्लोरर

बच्ची की मौत के बाद 3 दिनों तक चला तंत्र-मंत्र का खेल, परिजन बोले- प्रार्थना से होगी जिंदा...फिर ये हुआ

मऊ में बच्ची की मौत हुई तो सूचना पाकर ईसाई धर्म के कुछ लोग अरविंद के घर पहुंच गए और फिर 3 दिनों तक तंत्र-मंत्र का खेल चलता रहा। पुलिस ने किसी तरह बच्ची के शव का अंतिम संस्कार करवाया।

मऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अंधविश्वास की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास की इस घटना के की चर्चा पूरे जिले में है। मर चुकी एक बच्ची के शव को तीन दिन से उसके घर पर रखा गया था, ताकि तंत्र-मंत्र के जरिए उसे जिंदा किया जा सके।

अंधविश्वास के चलते बच्ची को जिंदा करने के लिए प्रार्थना सभा की जा रही थी। मामले की सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी ने मौके पर फोर्स भेजकर पुलिस की निगरानी में बच्ची का अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के मुताबिक प्रार्थना करवाने वाले लोग ईसाई मिशनरी हैं और धर्मांतरण के कार्य में भी संलिप्त हैं।

घटना मऊ जिले के चिरैयाकोट थानाक्षेत्र के कारूबीर गांव की है। अरविंद बनवासी की चार साल की बेटी महिमा को गुरुवार की रात में उल्टी और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन बच्ची को लेकर पहले निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने बच्ची को रेफर किया दिया। इसके बाद बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को बच्ची की मौत हो गई तो परिजन शव को लेकर घर आ गए।

mau

जिले के कवरूपुर गांव की दलित मुसहर बस्ती के रहने वाले अरविंद के दो बेटे और दो बेटियां थीं। अरविंद पेशे से ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने का काम करता है। उसी से उसके परिवार का भरण पोषण होता है। अचानक एक दिन अरविंद के बेटे आशीष की मौत हो गई। उसके बाद उसे दूसरा बेटा हुआ जिसकी मौत जन्म के वक्त ही हो गई।

टूट गया परिवार

दूसरे बेटे की मौत के बाद बेटी महिमा की भी तबीयत खराब हुई तो उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बारी-बारी से तीन बच्चों की मौत से अरविंद का पूरा परिवार टूट गया। इसके बाद परिवार के लोग अंधविश्वास के चक्कर में फंस कर बेटी को जीवित करने के लिए तीन दिनों तक प्रार्थना करते रहे। मामले की जानकारी जब एसपी अनुराग को हुई तो उन्होंने शव को कब्जे में लेने के लिए मौके पर एसओ को भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी निगरानी में बच्ची का अंतिम संस्कार कराया।

बच्ची को जिंदा करने का दिया भरोसा

ग्रामीणों के अनुसार, अरविंद बनवासी ने कुछ साल पूर्व ईसाई धर्म को अपना लिया था। उनकी बच्ची की जब मौत हुई तो सूचना पाकर ईसाई धर्म के कुछ लोग अरविंद के घर पहुंच गए। इन लोगों ने ही बच्ची को जिंदा करने का भरोसा दिलाते हुए प्रार्थना शुरू कर दी लेकिन तीन दिन से चल रही प्रार्थना के बाद भी बच्ची जिंदा नहीं हुईं।

बच्ची की मौत के बाद 3 दिनों तक चला तंत्र-मंत्र का खेल, परिजन बोले- प्रार्थना से होगी जिंदा...फिर ये हुआ

सक्रिय हैं ईसाई मिशनरी

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थना करवाने वाले लोग ईसाई मिशनरी हैं। पिछले लगभग 12 वर्षों से ये लोग धर्मांतरण और प्रार्थना करवाते हैं। इनका मुख्य धर्मगुरु जौनपुर जिले के रामदयालगंज का निवासी राजेन्द्र चौहान पास्टर है, जो हर साल 25 दिसंबर को यहां आकर इस पूरे क्षेत्र में प्रार्थना करवाता है। बच्ची की मौत के बाद इन लोगों ने प्रार्थना शुरू की तो परिजनों ने भी बच्ची के जिंदा होने की उम्मीद लगा ली थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget