एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2021: छठ पूजा के लिए पहले से कर लें तैयारी, यहां देखें पूजा में लगने वाली सामग्री की पूरी लिस्ट

Chhath Puja 2021 Samagri List: छठ पूजा में लगने वाली सामग्री की सूची पहले से बना लें ताकि अंत समय में परेशानी न हो. यहां देखें पूजा में लगने वाली सभी सामग्रियों की सूूची.

इस साल के बड़े त्योहारों में दिवाली और छठ पूजा काफी नजदीक है. त्योहारों के समय अक्सर ये होता है कि चाहे पहले से कितनी भी प्लानिंग कर लें लेकिन अंत के लिए कुछ न कुछ रह ही जाता है. ये समस्या पूजन सामग्री के साथ खासतौर पर आती है. इस बार की छठ पूजा के लिए पहले से न केवल लिस्ट बना लें बल्कि फल आदि खराब होने वाले सामान को छोड़कर बाकी सामान पहले ही खरीदकर रख लें. यहां देखें पूजा में लगने वाली सामग्री की सूची.

नए कपड़े हैं जरूरी –

इस व्रत के लिए सबसे पहले पूजा करने वाले के लिए नए कपड़े लेने होते हैं. अगर महिला है तो उसके लिए साड़ी या सलवार-सूट-दुपट्टा लें और पुरुष हैं तो कुर्ता-पायजामा जैसा कोई ट्रेडिशनल परिधान ले सकते हैं. हालांकि कपड़ों की च्वॉइस आपके ऊपर है बस कपड़े नए होने जरूरी होते हैं.

इसके अलावा पड़ेगी इनकी जरूरत –

नए कपड़ों के अलावा इस तरह के सामान की जरूरत पड़ेगी. छठ पूजा का प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी टोकरियां. इन्हें पुरुष सिर पर रखकर नदी या तालाब के पास पूजा के लिए ले जाते हैं.


Chhath Puja 2021: छठ पूजा के लिए पहले से कर लें तैयारी, यहां देखें पूजा में लगने वाली सामग्री की पूरी लिस्ट

इसके अलावा सूप की जरूरत पड़ती है. सूप चाहे बांस का ले लें या पीतल का, दोनों का ही इस्तेमाल हो सकता है. दूध और जल के लिए एक ग्लास, एक लोटा या कलश और थाली.

इनका भी करें इंतजाम -

पांच गन्ने जिसमें पत्ते लगे हों, पानी वाला नारियल, अक्षत, पीला सिंदूर, दीपक, घी, बाती, कुमकुम, चंदन, धूपबत्ती, कपूर, दीपक, अगरबत्ती, माचिस, फूल, हरे पान के पत्ते, साबुत सुपाड़ी, शहद का भी इंतजाम कर लें. इसके अलावा हल्दी, मूली और अदरक का हरा पौधा, बड़ा वाला मीठा नींबू, शरीफा, केला और नाशपाती की भी जरूरत पूजा के लिए पड़ती है.

अंत में शकरकंदी और सुथनी लेना न भूलें. किसी तरह की मिठाई भी लें और गुड़, गेंहू और चावल का आटा,घी भी पहले से अरेंज करके रख लें.

यह भी पढ़ें:

Chhath Pooja: छठी मईया को इन छह फलों का प्रसाद चढ़ाना कभी न भूलें 

Chhath Pooja: छठ पूजा में ये गलतियां करवा सकती हैं भारी नुकसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
धोनी या गांगुली, सचिन तेंदुलकर का फेवरेट कप्तान कौन? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
धोनी या गांगुली, सचिन तेंदुलकर का फेवरेट कप्तान कौन? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
जहरीली हवा और गिरता पारा, दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ रहा AQI, जानें आज का मौसम
जहरीली हवा और गिरता पारा, दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ रहा AQI
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Embed widget