एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व की तैयारियां तेज़, व्रतियों के लिए तालाब और घाट तैयार, शहर में उत्साह का माहौल

Noida News: ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं. व्रती साफ-सुथरे और सुरक्षित घाटों पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे.

ग्रेटर नोएडा में आस्था का महापर्व छठ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. व्रती 27 अक्टूबर की शाम को डूबते सूर्य को और 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे. व्रतियों की सुविधा के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर भर के कृत्रिम तालाबों और घाटों की मरम्मत, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का अभियान तेज़ कर दिया है.

प्राधिकरण ने घाटों की मरम्मत, सफाई और रोशनी का विशेष इंतज़ाम किया

ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग निवास करते हैं, जो हर साल श्रद्धा और भक्ति से छठ पर्व मनाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों को व्रतियों के अनुकूल बनाने के लिए पूरी तैयारी करें.

व्रतियों की सुविधा के लिए तालाब और घाट तैयार

प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने शहर के प्रमुख स्थानों पर बने कृत्रिम तालाबों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य लगभग पूरा कर लिया है. इनमें नॉलेज पार्क-1 स्थित आईईसी कॉलेज के पास का तालाब, है बतपुर कम्युनिटी सेंटर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी के पास के घाट, सेक्टर-3, सेक्टर पी-3, कुलेसरा, और सेक्टर ज्यू-2 प्रमुख हैं.

इन सभी स्थानों पर जलभराव, साफ-सफाई और लाइटिंग के पर्याप्त इंतज़ाम किए जा रहे हैं ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

शहर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल, प्राधिकरण द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था

सभी वरिष्ठ प्रबंधकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित पूजा स्थलों का स्थल निरीक्षण कर शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराएं. छठ घाटों पर की जा रही तैयारी से शहर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है. श्रद्धालु व्रती अब भक्ति और स्वच्छता से युक्त वातावरण में सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकेंगे. एसीईओ प्रेरणा सिंह ने विद्युत और जल विभागों को निर्देश दिए हैं कि तालाबों में पर्याप्त पानी और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

वहीं, एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि यदि व्रतियों द्वारा किसी अन्य स्थान पर छठ पूजा के लिए तालाब या गड्ढे में सफाई और रोशनी की आवश्यकता हो, तो प्राधिकरण को सूचित किया जा सकता है. प्राधिकरण ऐसे स्थानों पर भी तुरंत सभी आवश्यक इंतज़ाम करेगा

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget