एक्सप्लोरर

CM और डिप्टी सीएम की घोषणा पर चिराग पासवान का महागठबंधन पर हमला, 'मुसलमान इनके लिए…'

Bihar Election 2025: चिराग ने कहा कि 2005 में मेरे पिता ने कहा था कि एक मुसलमान को मुख्यमंत्री बना दीजिए, क्यों नहीं बनाए थे? अगर इतने ही हितैषी बनते हैं तो क्यों नहीं उस वक्त बना दिए थे?

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) को लेकर महागठबंधन में सीएम और डिप्टी सीएम के फेस को लेकर हुई घोषणा के बाद ऐसी चर्चा है कि मुसलमानों की अनदेखी की गई है. एआईएमआईएम से जुड़े नेताओं ने इसको लेकर बीते गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को एक्स पर पोस्ट भी किया था और महागठबंधन पर निशाना साधा था. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है. 

'अगर इतने ही हितैषी बनते हैं तो क्यों नहीं...'

शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को पटना में पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा, "कौन मुसलमानों की बात कर रहा है ये मुसलमानों को समझना चाहिए. ये वही आरजेडी है जिसे 2005 में मेरे पिता जी ने कहा था कि एक मुसलमान को मुख्यमंत्री बना दीजिए, क्यों नहीं बनाए थे? अगर इतने ही हितैषी बनते हैं तो क्यों नहीं उस वक्त बना दिए थे? अगर उस वक्त बनाते तो सही मायने में समझ में आता कि इनता समर्पण मुसलमानों के प्रति है."

मुसलमान इनके लिए सिर्फ वोट बैंक: चिराग

चिराग पासवान ने आगे कहा, "ये कहेंगे कुछ और करेंगे कुछ. करनी और कथनी में अंतर है. मुसलमान इनके लिए सिर्फ वोट बैंक है. जितनी जल्दी हो ये बात मुसलमान समझ जाएं. हम लोगों ने जितनी भी गरीब या जनकल्याण की योजनाएं बनाई हैं उसमें बिना भेदभाव के भले वो किसी भी जाति-समुदाय-धर्म से आता हो, उसके लिए हमने योजनाएं बनाई हैं, लेकिन ये लोग तो उसमें भी जात देखते हैं… उसमें भी धर्म देखते हैं."

बता दें कि बिहार चुनाव को लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है. महागठबंधन में भले सीएम और डिप्टी सीएम के फेस का ऐलान किया गया है लेकिन यह भी साफ कर दिया गया है कि चुनाव जीतने पर और भी डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Mahagathbandhan Friendly Fight Seat: महागठबंधन में 12 सीटों पर फ्रेंडली फाइट, कौन किससे भिड़ेगा? देखें

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget