एक्सप्लोरर

Chardham Yatra: एक जुलाई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, जानें- किसे मिलेगी अनुमति

एक जुलाई से चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए यात्रा खोली जाएगी, जबकि 11 जुलाई से पूरे उत्तराखण्ड के लोगों के लिए यात्रा शुरू करवाई जाएगी.

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने समय से यात्रा मार्ग पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि यात्रा का बेहतर संचालन हो सके.

बता दें कि सरकार की ओर से एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करवाई जा रही है और यात्रा में आने वाले यात्रियों को पंजीकरण, ई-पास और कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी. एक जुलाई से चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए यात्रा खोली जाएगी, जबकि 11 जुलाई से पूरे उत्तराखण्ड के लोगों के लिए यात्रा शुरू करवाई जाएगी. ऐसे में जिले में स्थित 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने केदारधाम यात्रा मार्ग पर मोटर मार्गों सहित पेयजल, शौचालय, खाद्यान्न, परिवहन, स्वास्थ्य आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने यात्रा पंजीकरण व्यवस्था को लेकर मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया. 

इससे पूर्व उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को धाम में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण, बीमा व उनसे संबंधित वांछित सूचनाओं को पोर्टल पर अपडेट करने को कहा. जल संस्थान के अधिकारियों ने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग पर कुल 45 स्टेंड पोस्ट में 12 स्टेंड पोस्ट तैयार कर लिए गए हैं, जबकि शेष 33 को भी जल्द तैयार कर दिया जाएगा. इसके लिए दस सदस्यीय दल की दो टीमें कार्य कर रही हैं. इनके अतिरिक्त वर्तमान में तीन फीटर कार्यरत हैं. जिला विकास अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही बायो रजिस्ट्रर्ड, अस्थायी व जिला पंचायत द्वारा तैयार किए गए शौचालयों को एसओपी के अनुसार तैयार करने के निर्देश दिए. साथ ही स्वजल के तहत पूर्व में प्रस्तावित शौचालयों की समीक्षा के भी आदेश दिए. 

समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पूर्ति अधिकारी को यात्रा मार्ग सहित धाम में खाद्यान्न व रसोई गैस की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति करने, परिवहन अधिकारी को मांग के अनुसार वाहनों की उपलब्धता, पर्यटन व नगर पालिका को साफ-सफाई तथा निरीक्षण भवन, यात्रा मार्गों पर होर्डिंग व एलईडी लगवाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए. 

वैकल्पिक मोटर मार्ग के दृष्टिगत खांकरा-छांतीखाल व टिहरी-घनसाली-तिलवाड़ा को लेकर लो.नि.वि. को जरूरी निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने केदार धाम में स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती के निर्देश देने के साथ ही मेडिकल केंद्रों की स्थिति के निरीक्षण और यहां पर पर्याप्त मात्रा में दवा व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उन्होंने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी को अन्य नगर पंचायतों से समन्वय स्थापित करते हुए शौचालयों व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें-

हफ्ते भर पहले ही चीफ जस्टिस ने ली है शपथ, अब इलाहाबाद HC के नए चीफ जस्टिस की तलाश शुरू, जानें वजह

यूपी पर बीजेपी का मंथन, बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह तैयार करेंगे चुनावी रोडमैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget