एक्सप्लोरर

SSC उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज, चंद्रशेखर आजाद का फूटा गुस्सा, केंद्र सरकार को दी चेतावनी

Chandrashekhar Azad On SSC Student:एसएससी के उम्मीदवारों की मांगों को लेकर हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई पर चंद्रशेखर आजाद ने PM , शिक्षा मंत्री, और SSC चेयरमैन को लिखा पत्र.

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागिना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के उम्मीदवारों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है. चंद्रशेखर ने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज क्यों? यह लोकतंत्र पर हमला है. एसएससी के उम्मीदवारों की मांगों को लेकर हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई पर आजाद ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, और एसएससी चेयरमैन से छात्रों की पीड़ा सुनने और उनके मुद्दों का समाधान करने की अपील की है.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि एसएससी के उम्मीदवारों ने अपनी मांगों को लेकर कई बार अपील की है, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई. गुरुवार को जब वे एसएससी चेयरमैन से मिलने गए, तो उन्हें लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा. यह लोकतंत्र की हत्या है. उन्होंने आगे कहा कि मैंने कल ही एसएससी चेयरमैन को पत्र लिखा था कि छात्रों की सभी मांगें पूरी की जाएं. इन युवाओं पर लाठीचार्ज करके क्या साबित करना चाहते हैं? ये वही बच्चे हैं जो कल हमारे देश के भविष्य बनेंगे.

पीएम मोदी से की ध्यान देने की मांग 

आजाद ने केंद्र की मोदी सरकार और पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार और पुलिस को ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए. बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं की पीड़ा को समझना चाहिए, न कि उन्हें दबाना. उन्होंने शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से छात्रों की मांगों पर ध्यान देने की मांग की.

क्या है एसएससी उम्मीदवारों की मांग ?

बता दें कि एसएससी के उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, पेपर लीक की जांच, और नौकरी के अवसर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. हाल ही में हुई हिंसा और लाठीचार्ज ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है. छात्रों का कहना है कि उनकी शांतिपूर्ण मांगों को दबाने के लिए पुलिस ने अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिससे कई छात्र घायल हुए हैं. यही नहीं इस आन्दोलन में शामिल कई शिक्षकों के साथ भी मारपीट हुई और उन्हें हिरासत में लिया गया.

सरकार की तरफ नहीं आई कोई प्रतिक्रिया 

एसएससी छात्रों के समर्थन में सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं ने आवास उठाई. दिन भर सोशल मीडिया पर एसएससी को लेकर ट्रेंड भी चला, लेकिन न एसएससी और न सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget