एक्सप्लोरर

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चंद्रशेखर आजाद चिंतित, किसके के लिए मांगी सद्बुद्धि

UP News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि बीजेपी की पंजाब इकाई ने अकाल तख्त से अपील तो की है लेकिन यदि वे चाहते हैं कि मैं आमरण अनशन खत्म करूं तो उन्हें पीएम मोदी से मिलना चाहिए.

Chandra Shekhar Aazad News: पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 40 से अधिक दिनों से अनशन पर बैठे हैं. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत भी बिगड़ती जा रही है और उनकी बिगड़ती सेहत पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया सामने आई है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"आमरण अनशन करते हुए वयोवृद्ध किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज 47वां दिन हो चुका है. उनकी लगातार बिगड़ती सेहत को लेकर मैं अत्यंत चिंतित हूँ. प्रकृति से प्रार्थना है कि वह उन्हें हिम्मत, साहस और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि वे किसानों की समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए कदम उठाएं."

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल में ये नेता थे शामिल

इससे पहले बीजेपी की पंजाब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से डल्लेवाल का अनशन समाप्त कराने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की थी. बीजेपी प्रतिनिधिमंडल में सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल और सरचंद सिंह शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की.

वहीं बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने अकाल तख्त से अपील तो की है लेकिन यदि वे वाकई में चाहते हैं कि वह (डल्लेवाल) अपना आमरण अनशन खत्म करें तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना चाहिए.

बीजेपी नेता इन लोगों से करें मुलाकात

उन्होंने कहा बीजेपी की पंजाब इकाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क करना चाहिए. उनसे मिलने के बजाय, वे अकाल तख्त जत्थेदार से संपर्क कर रहे हैं.

किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि वह अपना अनशन तभी खत्म करेंगे जब केंद्र किसानों की मांगों को मान लेगा. इन मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी भी शामिल है.

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सज गई अयोध्या नगरी, CM योगी पहली बार करेंगे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget