एक्सप्लोरर

'एक महीने में 56 लड़कियों का अपहरण', अब चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार से की ये मांग

UP News: अंबेडकर नगर मामले पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सबसे पहले उन पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए, जिन्होंने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर पीड़ित परिवारों को निराश किया.

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में सिर्फ अगस्त महीने में लड़कियों के अपहरण के 56 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं. जबकि कई अन्य मामलों में परिजनों ने लोक लाज के डर से मुकदमे ही नहीं लिखवाए. वहीं 1 महीने में दर्ज इतने मुकदमों से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. वहीं अब इस मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी योगी सरकार से तीखे सवाल पूछ डाले.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर लिखा-"उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकर नगर में सिर्फ एक महीने के भीतर 56 बेटियों का अपहरण होना अत्यंत भयावह और शर्मनाक है. इनमें अधिकांश दलित–पिछड़े और कमजोर वर्ग से आती हैं. यह कोई सामान्य अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित षड्यंत्र और प्रदेश सरकार की पूरी विफलता का प्रमाण है. जिले के 18 थानों में दर्ज इन 56 मुकदमों के अलावा अपहरण से पीड़ित दर्जनों परिवार ऐसे भी हैं, जो डर और लोक लाज के कारण शिकायत तक नहीं कर पाए. सबसे चिंताजनक और शर्मनाक पहलू यह है कि कई मामलों में पुलिस ने पीड़ित परिवारों की गुहार के बावजूद एफआईआर तक दर्ज नहीं की. यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि अपराधियों को खुली छूट देने जैसा है."

चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार से की ये मांग

1. सभी अपहरण मामलों की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए.
2. दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया जाए.
3. पीड़ित परिवारों को न्याय, सुरक्षा और मुआवज़ा दिया जाए.
4. सबसे पहले उन पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए, जिन्होंने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर पीड़ित परिवारों को निराश किया.

इस मामले पर क्या बोली पुलिस

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह अपराध नहीं, बल्कि बेटियों की अस्मिता पर सीधा हमला है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं इस मामले पर अंबेडकर नगर के एसपी केशव कुमार ने कहा कि जो मुकदमे पंजीकृत हुए हैं उनमें से एक माह के अंदर में 49 लड़कियों की सकुशल बरामदगी कर ली गई है. इनमें से अधिकतम जो प्रकरण हैं वह प्रेम प्रसंग के प्रकरण हैं. जिनमें से 49 लड़कियों की बरामदगी कर ली गई है. पांच प्रकरण ऐसे हैं जो दो अलग-अलग धर्मों से संबंधित हैं, जो अभियुक्त हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार सबूतों के आधार पर विधिक कार्रवाई कर ली गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget