एक्सप्लोरर

चमोली: कर्णप्रयाग में मूसलधार बारिश से तबाही, सगवाड़ा में मकान ढहा, 15 घर खतरे में

Chamoli News : देर रात मूसलधार बारिश के बाद सगवाड़ा गांव में जगत पाल सिंह बिष्ट का मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया. गनीमत रही कि परिवार पहले से ही सतर्क था और थराली में रह रहा था.

उत्तराखंड के चमोली जनपद के कर्णप्रयाग तहसील में लगातार हो रही भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है. सगवाड़ा और सेमी ग्वाड गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां नदी-नाले उफान पर हैं और भूधंसाव की घटनाएं बढ़ रही हैं. सगवाड़ा गांव में एक मकान पूरी तरह ढह गया, जबकि 15 अन्य घर खतरे की जद में हैं.

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं. जबकि मौसम विभाग की चेतावनी ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

सगवाड़ा में मकान ढहा, परिवार सुरक्षित

बुधवार देर रात मूसलधार बारिश के बाद सगवाड़ा गांव में जगत पाल सिंह बिष्ट का मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया. गनीमत रही कि परिवार पहले से ही सतर्क था और थराली में रह रहा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. इसके अलावा, 15 अन्य परिवारों के मकान भी खतरे में हैं. इन परिवारों को पंचायत भवन और अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है.

सेमी ग्वाड में भूधंसाव का कहर

सेमी ग्वाड गांव में भूधंसाव के कारण पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं. पौराणिक जल स्रोत भी भूधंसाव की चपेट में आ गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों के लिए पानी का संकट गहरा गया है. ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है और मकान कभी भी ढह सकते हैं.

राड़ी गांव में घांघली गदेरे का खतरा

राड़ी गांव में घांघली गदेरे के उफान से ग्रामीण दहशत में हैं. स्थानीय निवासी जगदीश पंत, दिनेश पंत, मदन मोहन और मंजू गोसाई ने बताया कि उनके मकानों की नींव खोखली हो चुकी है और वे किसी भी वक्त गदेरे में बह सकते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

पिछली घटना ने बढ़ाई चिंता

बता दें कि 22 अगस्त को भी सगवाड़ा गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया था, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी. अब दोबारा उसी क्षेत्र में आपदा ने दस्तक दी है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है.

प्रशासन की कार्रवाई

एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि सगवाड़ा में एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि एक अन्य भवन को भी असुरक्षित घोषित किया गया है. दोनों भवनों में कोई नहीं रह रहा था. प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है और भूधंसाव प्रभावित क्षेत्रों में भूगर्भीय जांच की तैयारी कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Barabanki News: क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर
क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर
Baghpat News: समीर ने अमृत शर्मा को दावत के बहाने बुलाया, चाकुओं से कर दी हत्या
बागपत में बड़ी वारदात, समीर ने अमृत शर्मा को दावत के बहाने बुलाया, चाकुओं से कर दी हत्या
बंगाल में CM धामी का शक्ति प्रदर्शन, परिवर्तन यात्रा के जरिए ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
बंगाल में CM धामी का शक्ति प्रदर्शन, परिवर्तन यात्रा के जरिए ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
रोते हुए वीडियो में छलका यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
रोते हुए वीडियो में छलका यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget