एक्सप्लोरर

उत्तराखंड से आई खुशखबरी, लोगों के सकुशल होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने बांटी मिठाई

यूपी के मेरठ से चार मजदूर उत्तराखंड के सरायसोटा में मजदूरी करने गए थे. त्रासदी के बाद इन लोगों का परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा था. मंगलवार को फोन पर परिजनों से बात हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा. परिजनों ने मिठाई भी बांटी है.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कसेरु खेड़ा के रहने वाले परिजनों के पास कुछ देर पहले उत्तराखंड से जब फोन आया तो उनकी जान में जान आई. फोन आने के बाद से मेरठ के रहने वाले रोहित, प्रदीप, बालक राम और अतुल के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. इन सभी के परिजन बीते दो दिनों से लगातार मोबाइल की ओर टकटकी लगाए बैठे हुए थे.

खुशी से झूम उठे परिजन उत्तराखंड में आई जलप्रलय के बाद तबाही का मंजर देखने को मिला था. त्रासदी के बाद मेरठ के कई परिवारों में भी कोहराम मचा हुआ था. मेरठ के भी चार लोग जलप्रलय के बाद से लापता थे और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था. संपर्क न होने की वजह से परिजन बेहद परेशान थे. आखिरकार कुछ देर पहले वो फोन कॉल आ ही गई और जब चारों के सकुशल होने की जानकारी मिली तो परिजन खुशी से झूम उठे.

अपनों से हुई बात परिजनों का कहना है कि अब उनके अपनों से बात हो गई है. अब चाहे एक हफ्ते बाद भी आएं तो कोई बात नहीं. ये लोग उत्तराखंड सरकार से गुहार लगा रहे थे कि उन्हें उनके परिजनों के बारे में जानकारी दी जाए.

हेल्पलाइन नंबर से नहीं मिल पा रही थी जानकारी मेरठ जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर खटकाना पुल के चार मजदूर बीती चार फरवरी को उत्तराखंड के सरायसोटा में मजदूरी करने गए थे. सात फरवरी को आपदा आने के बाद परिजनों का इनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. सभी के मोबाइल फोन बंद आ रहे थे. अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान थे. परिजनों ने बताया कि उन्होंने जोशीमठ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क किया था लेकिन वहां से कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पा रही थी.

मोबाइल टावर का काम करने गए थे उत्तराखंड मेरठ के रहने वाले 23 वर्ष के रोहित निवासी आजाद नगर खटकाना पुल थाना, मवाना रोड लालकुर्ती. आजादनगर के रहने वाले 24 साल के बालक राम. खटकाना पुल के ही रहने वाले 25 साल के प्रदीप और आजादनगर के रहने वाले 21 वर्ष के अतुल का कोई पता नहीं चल पा रहा था. इन सभी के परिजन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर रहे थे. लेकिन यहां से उन्हें सिर्फ एक ही जवाब मिलता थे जब जानकारी मिल जाएगी तो सूचित किया जाएगा. बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाले ये चारों युवक बीते दिनों मोबाइल टावर का का कार्य करने के लिए उत्तराखंड गए थे.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने दिया हर अपडेट, जानें ताजा हालात

उत्तराखंड त्रासदी में लापता 93 श्रमिकों के बचने की उम्मीद नहीं, परिजनों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये- आरके सिंह

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
शंकराचार्य की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल

वीडियोज

Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget