एक्सप्लोरर

उत्तराखंड त्रासदी पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने दिया हर अपडेट, जानें ताजा हालात

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में उत्तराखंड त्रासदी को लेकर जानकारी दी है. अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य की सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं.

नई दिल्ली. उत्तराखंड में आई त्रासदी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जानकारी दी है. अमित शाह ने संसद से इस त्रासदी को लेकर हर अपडेट दिया है. गृह मंत्री ने बताया कि सैटेलाइट डेटा से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 फरवरी को ऋषिगंगा नदी के जलग्राम इलाके में लगभग 5600 मीटर ऊंचाई पर स्थित ग्लेशियर के मुहाने पर हिमस्खलन हुआ था. ये करीब 14 वर्ग किमी था. इसी वजह से ऋषिगंगा में बाढ़ की स्थिति बनी.

अमित शाह ने बताया कि इस हादसे के बाद तपोवन में धौलीगंगा नदी पर एनटीपीसी की निर्माणाधीन 520 मेगावाट की विद्युत परियोजना को नुकसान पहुंचा है. उत्तराखंड सरकार ने बताया कि निचले स्थानों में अब कोई खतरा नहीं है. साथ ही जल स्तर में भी कमी आ रही है. केंद्र और राज्य की सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं.

20 लोगों की मौत, 197 लापता अमित शाह ने कहा, "उत्तराखंड सरकार से मिली सूचना के आधार पर अब तक बीती शाम पांच बजे तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 6 लोग घायल हैं. हादसे के बाद 197 लोग लापता हैं. लापता लोगों में एनटीपीसी के 139 लोग, ऋषिगंगा परियोजना पर काम कर रहे 46 और 12 ग्रामीण शामिल हैं. एनटीपीसी के 12 लोगों को एक टनल के अंदर से सुरक्षित बचा लिया गया है. ऋषिगंगा परियोजना के 15 लोगों को भी घटना के समय ही सुरक्षित बचा लिया गया. एनटीपीसी परियोजना की दूसरी टनल में लगभग 25-35 लोगों के फंसे होने का अनुमान है. इन लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. साथ ही लापता लोगों को ढूंढने का काम भी किया जा रहा है."

"13 गांवों का संपर्क कटा" अमित शाह ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का एलान किया है. घटनास्थल के नजदीक 13 छोटे गांव से एक पुल बह जाने के कारण संपर्क कट गया है. इन गावों के लिए राशन और जरूरी मेडिकल सामान हेलिकॉप्टर से पहुचंया जा रहा है. केंद्र सरकार 24 घंटे निगरानी रख रही है. पीएम मोदी भी नजर बनाए हुए हैं. राज्य को हर संभव मदद दी जा रही है.

"आईटीबीपी, आर्मी, एनडीआरएफ के जवान रेस्क्यू में लगे" उन्होंने आगे कहा, "आईटीबीपी ने अपना कंट्रोल रूम बना लिया है. आईटीबीपी के 450 जवान सभी जरूरी सामान के साथ घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं. एनडीआरएफ की पांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. आर्मी की आठ टीमें घटनास्थल पर हैं. एक मेडिकल कॉलम और दो एंबुलेंस भी तैनात है. नेवी की गोताखोर टीम भी तैनात की गई है. इसके अलावा एयरफोर्स के पांच हेलिकॉप्टरों को भी लगाया गया है. जोशीमठ में भी प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है. एसएसबी की एक टीम भी पहुंच चुकी है. डीआरडीओ की टीम भी वहां मौजूद है."

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी में लापता 93 श्रमिकों के बचने की उम्मीद नहीं, परिजनों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये- आरके सिंह

उत्तराखंड त्रासदी: जल प्रलय में रायबरेली के रहने वाले सगे भाई लापता, खोजबीन में जुटा प्रशासनिक अमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget