एक्सप्लोरर

उत्तराखंड त्रासदी में लापता 93 श्रमिकों के बचने की उम्मीद नहीं, परिजनों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये- आरके सिंह

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने उत्तराखंड त्रासदी में लापता हुए 93 श्रमिकों की मौत की आशंका जताई है. उन्होंने श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये भी देने को कहा है.

देहरादून. उत्तराखंड के चमोली जिले में त्रासदी के बाद लापता लोगों को खोजने की कोशिशें लगातार जारी हैं. इस हादसे के बाद लगभग 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों में यहां चल रहे कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे श्रमिक भी शामिल हैं. इसके अलावा आसपास के गावों के कुछ स्थानीय लोग भी लापता हुए हैं. वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 29 शवों को बरामद किया जा चुका है. मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान उधर, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने त्रासदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. आरके सिंह ने कहा कि एनटीपीसी की परियोजना में काम कर रहे 93 श्रमिक लापता हैं. हमें लगता है कि वे लोग बचे नहीं हैं. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 49 लोग अभी भी सुरंग में फंसे हुए हैं. मारे गए श्रमिकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये देने को कहा गया है.

हरियाणा सरकार देगी 11 करोड़ उत्तराखंड त्रासदी के बाद हरियाणा सरकार ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड त्रासदी कोष में 11 करोड़ रुपये दिए हैं. सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार देवभूमि उत्तराखंड को हर सम्भव सहायता देगी.

मदद के लिए यूपी ने भी खोले दरवाजे उत्तराखंड की मदद के लिए यूपी सरकार ने भी मदद के दरवाजे खोले हैं. उत्तराखंड में फंसे लोगों को बाहर निकालने में सहयोग देने के साथ यूपी सरकार ने इमरजेंसी ऑपरेशन कंट्रोल रूम भी स्थापित किया. जिसके लिए हेल्पलाइन के साथ व्हाट्सएप नम्बर भी जारी किया गया है. मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखंड राज्य सरकार से समन्वय के लिए दो अधिकारियों को देहरादून भेजने के निर्देश दिए हैं. साथ ही गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा से उत्तराखंड सरकार से समन्वय स्थापित कर प्रदेश के प्रभावित और लापता लोगों की खोज की कार्रवाई के आदेश दिए हैं. एम ने निर्देश दिया कि जो घायल हैं उनके इलाज के लिए जो संभव सहायता हो वो यूपी सरकार की ओर से दिया जाए. यूपी के लोग जो वहां मृतक होंगे उन्हें सीएम कोष से 2 लाख रुपए देने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी में यूपी के भी कई लोग लापता, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देगी योगी सरकार

उत्तराखंड त्रासदी: तपोवन की सुरंग में जिंदगी की आखिरी आस, 35 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget