एक्सप्लोरर

Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल, भारी नुकसान की आशंका, कई लोग लापता

Chamoli Cloudburst News: उत्तराखंड के चमोली की तहसील देवाल में एक बार फिर से बादल फटने की घटना सामने आई है. इस हादसे में दो लोग लापता है. एक गोशाला भी इसकी चपेट में आई है.

उत्तराखंड के चमोली में एक बार फिर से बादल फटने की घटना सामने आई है. जिले की तहसील देवाल के मोपाटा गांव में बादल फटने से हाहाकार मच गया है. बादल फटने से मकान और गोशाला के मलबे में दबने की सूचना है. इस घटना में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं.

बादल फटने के बाद इतनी तेजी से मलबा आया कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. गांव में चारों ओर मलबा और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. साथ ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं. 

चमोली में बादल फटने से तबाही

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़ इस हादसे में तारा सिंह नाम के शख्स और उनकी पत्नी के लापता होने की सूचना है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है. उनके अलावा गांव के ही विक्रम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

इस मलबे की चपेट में एक गोशाला के भी आने की सूचना है. इस मलबे में 15 से 20 मवेशियों के दबने की आशंका जताई जा रही है. हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है.

वहीं दूसरी तरफ बद्रीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ के पास मिनी गोवा बीच में भी अलकनंदा नदी का पानी राजमार्ग पर आ गया है, जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया है. 

सीएम धामी ने दिए तत्काल मदद के निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं. सीएम धामी ने एक्स पर जानकारी दी, "जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है."

उन्होंने आगे लिखा, "स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं. आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं."

वहीं चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हादसे की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की घटना में दो लोग लापता हैं और कई जानवर दब गए हैं. पूरे जिले में भारी बारिश के कारण सड़कें बंद हैं. राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget