एक्सप्लोरर

गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई की रेड, 'जूताकांड' से चर्चा में आए MLA राकेश सिंह बघेल के घर छापेमारी

गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में संतकबीर नगर के विधायक राकेश सिंह बघेल के गोरखपुर स्थित आवास में सीबीआई की रेड हुई. फिलहाल अभी क्या मिला है, क्या नहीं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है.

CBI Raid in Gomti River Front Scam in Gorakhpurसंतकबीर नगर के मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के गोरखपुर स्थित आवास पर सीबीआई की रेड से हड़कंप मचा गया है. उनके भाई के ऊपर गोमती र‍िवर फ्रंट घोटाला में सीबीआई ने छापा मारा है. सीबीआई ने देश समेत यूपी में 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. गोमती रिवर फ्रंट घोटाला में सीबीआई छापेमारी कर अहम सुराग जुटाने में जुटी है. सीबीआई के अधिकारी सुबह से ही दस्‍तावेजों को एकत्र करने के साथ घर के अंदर मौजूद सदस्‍यों से पूछताछ कर रहे हैं.

जूताकांड से चर्चा में आए थे बघेल

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्‍तीनगर गणेशपुरम् में मेंहदावल संतकबीरनगर के विधायक राकेश सिंह बघेल का आवास है. राकेश सिंह बघेल संतकबीरनगर जूताकांड से चर्चा में आए. उनके सगे भाई अखिलेश कुमार सिंह रिशु कंस्‍ट्रक्‍शन अनमोल एसोसिएट्स ज्‍वाइंट वेंचर के नाम से फर्म है. गोमती रिवर फ्रंट घोटाला में ठेकेदार अखिलेश सिंह का भी नाम चर्चा में आया है. सीबीआई की जांच में उनके ऊपर भी शिकंजा कसा है. देश के 40 ठिकानों पर सुबह 9 बजे से ही एक साथ सीबीआई की छोपमारी जारी है. साढ़े छह घंटे से भी अधिक समय से जारी सीबीआई की रेड के दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने कई दस्‍तावेजों को अपने कब्‍जे में लिया है.

घर के सदस्यों से हो रही है पूछताछ

सूत्रों की मानें तो, जब सीबीआई ने रेड की तो विधायक राकेश सिंह बघेल भी घर में ही मौजूद थे. सीबीआई के अधिकारी घर के एक-एक कोने को खंगालने के साथ घर में मौजूद सदस्‍यों से पूछताछ कर रहे हैं. इस दौरान ठेकेदार अखिलेश कुमार सिंह अंदर हैं कि, नहीं, इसकी जानकारी अभी बाहर नहीं आ पाई है. सीबीआई के अधिकारी रिवर फ्रंट घोटाला में अहम सुराग जुटाने की कोशिश में लगे हुए हैं. माना जा रहा है कि ये कार्रवाई अभी देर शाम तक चल सकती है.

कानों कान नहीं हुई खबर

सुबह 9 बजे यूपी 32 यानी लखनऊ के नंबर की लग्‍जरी कार से सीबीआई की टीम विधायक के घर जब सुबह 9 बजे के करीब पहुंची, तो कानो-कान किसी को भी इसकी खबर नहीं हुई. गोमती रिवर फ्रंट घोटाला में पहली बार है कि, किसी सत्‍ता पक्ष के विधायक के घर पर सीबीआई की रेड पड़ी है. ऐसे में तमाम सवाल लोगों के मन में कौंध रहे हैं. हालांकि इस मामले में अ‍भी किसी भी अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें.

पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर BJP ने साधे कई समीकरण, युवा वोटर्स पर खास नजर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget