एक्सप्लोरर

डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल दहेज हत्या केस में सीबीआई की रेड, ससुरालवालों के लैपटॉप-मोबाइल फोन जब्त किये

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये जांचे के आदेश के बाद सीबीआई की टीम डॉक्टर दीप्ती अग्रवाल दहेज हत्या केस में तेजी से काम कर रही है. अब जांच एजेंसी ने ससुरालवालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया.

लखनऊ: सीबीआई ने आगरा की डॉ. दीप्ति अग्रवाल की दहेज हत्या के चर्चित मामले में शुक्रवार को छापेमारी की. सीबीआई की टीम आगरा के मयूर टूरिस्ट कांपलेक्स के पीछे स्थित विभव वैल्यू अपार्टमेंट में डॉ. दीप्ति के पति डॉ. सुमित अग्रवाल के फ्लैट पहुंची और वहां से डॉक्टर का एक लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए. सीबीआई की टीम ने डॉ. दीप्ति अग्रवाल के ससुर डॉ. एसपी अग्रवाल के अजमेर रोड रकाबगंज चाणक्यपुरी स्थित फ्लैट पर भी जाकर छानबीन की.

शादी में खर्च किये थे डेढ़ करोड़ रुपये

डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल मथुरा की रहने वाली थी और उनकी शादी आगरा के डॉक्टर सुमित से हुई थी. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश कुमार मंगला का कहना है कि उन्होंने बेटी शादी में डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए थे. इसके बाद भी पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे. बेटी के कहने पर उन्होंने कई बार ससुरालवालों को बड़ी रकम भिजवाई लेकिन उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया. डॉक्टर नरेश कुमार मंगला का आरोप है कि 6 अगस्त 2019 को दीप्ति के पति और ससुरालवालों ने उसे बुरी तरह से पीटा. दीप्ति की हालत की जानकारी पाकर वह उसकी ससुराल पहुंचे. वहां, दीप्ति मरणासन्न स्थिति में मिली. उसे इलाज के लिए फरीदाबाद ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में डॉक्टर नरेश कुमार मंगला ने आगरा के ताजगंज थाने में बेटी के पति सुमित, ससुर एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ अमित और जेठानी तूलिका के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था जांच का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर 2020 को इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की आदेश दिया था. इसी क्रम में शुक्रवार को सीबीआई की एक टीम आगरा पहुंची और सुमित अग्रवाल व उसके पिता डॉ अग्रवाल के घर की तलाशी ली. पुलिस को सुमित अग्रवाल का लैपटॉप और उसके चार मोबाइल फोन मिले हैं. उसके बैंक खातों से संबंधित तमाम दस्तावेज भी जब किए गए हैं. सीबीआई ने डॉक्टर सुमित अग्रवाल के हाथों लिखें कई कागज और पत्र भी जब्त किए हैं.

डाक्टर सुमित गिरफ्तार हो चुके हैं

डॉ. सुमित को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपी भागे हुए हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. डॉ दीप्ति ने 2 साल की एक बच्ची इनाया को भी गोद लिया था. दीप्ति के पिता ने उसके ससुराल वालों से बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें.

Gonda: जिला अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय की पोस्टिंग के लिये हो रही रिश्वतखोरी, वीडियो वायरल, अफसर सन्न  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget