एक्सप्लोरर

Gonda: जिला अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय की पोस्टिंग के लिये हो रही रिश्वतखोरी, वीडियो वायरल, अफसर सन्न

पूर्वी उत्तर प्रदेश को जनपद गोंडा के जिला अस्पताल में पोस्टिंग के लिये धन उगाही का खेल चल रहा है. यहां वॉर्ड ब्वॉय की तैनाती के लिये रिश्वत लेने की बात सामने आई है.

गोंडा: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले फरमान जारी कर कहा था कि अभी तो माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई हो रही है. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि, यूपी में अगर कोई रिश्वत लेते पकड़ा जाएगा तो उसकी संपत्ति की कुर्की भी की जाएगी. लेकिन मुख्यमंत्री के इस कड़े आदेश के बाद भी कुछ बेलगाम अधिकारी, कर्मचारी, लिपिक इनके आदेश को दरकिनार कर खुलेआम रिश्वतखोरी में शामिल हैं.

पहले भी सामने आ चुके हैं कई मामले

गोंडा का जिला अस्पताल लगातार अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में रहता है. कभी यहां पर खून की कालाबाजारी का वीडियो वायरल होता है तो कभी इलाज के नाम पर सर्जन मरीजों से पैसे मांगते हैं. अब नया मामला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के सामने आया है, जहां सीएमओ कार्यालय में तैनात अशोक कुमार बाबू, लिपिक, राजकुमार, चपरासी ललित कुमार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में पैसा लेते साफ साफ नजर आ रहे हैं, जिसमें लिपिक कह रहा है कि चपरासी को पैसा लेने को. कुछ देर दोनों में बातें चलती है फिर उसके बाद चपरासी पैसा लेता है, दोनों लोग ऑफिस की ओर चले आते हैं. वार्ड बॉय के ट्रांसफर व पोस्टिंग के लिए 10-10 हजार रुपये घूस ली जा रही है.

सीएमओ ऑफिस में भ्रष्टाचार व्याप्त

सीएमओ कार्यालय में खुलेआम स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है. पहले भी ऐसे कई घूसखोरी के वीडियो वायरल हुए, लेकिन जांच के नाम पर कार्रवाई क्या हुई, यह कोई नहीं जानता. लेकिन अब ताजा मामला फिर से सामने आया है, जिसमें वार्ड बॉय के ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर तक दस हजार रुपये लिए जा रहे हैं. ट्रांसफर सूची में नाम डालने के लिए बाबू अशोक कुमार व चपरासी ललित आए दिन धन उगाही कर रहे हैं, तो सवाल इस बात का उठता है कि जब सीएमओ कार्यालय में यह काला कारनामा हो रहा है, तो क्या इसमें किसी बड़े अधिकारियों की संलिप्तता है या नहीं, यह तो जांच का विषय है. फिलहाल पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय गौतम ने कहा है कि वीडियो को देखने के बाद दो अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जांच सौंपी गई है. एक हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा है कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है.

अब सवाल इस बात का उठता है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इन पर कोई कार्रवाई होगी या जांच रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा. क्या ये बेलगाम अधिकारी, कर्मचारी पहले की तरह लोगों से धन उगाही करते रहेंगे?

ये भी पढ़ें.

UP Panchayat Chunav: जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण की सूची हुई जारी, जानिए- कौन सा क्षेत्र किसके लिए होगा आरक्षित?

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget