एक्सप्लोरर

अवैध खनन मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बसपा के पूर्व एमएलसी इकबाल के आवास पर मारा छापा

अवैध खनन मामले में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 11 स्थानों पर छापेमारी की है। सहारनपुर में पट्टों के आवंटन के मामले में नयई प्राथमिकी दर्ज की है जिसके बाद ये छापेमारी की गई है।

सहारनपुर, एबीपी गंगा। अवैध खनन मामले में मंगलवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सहारनपुर और लखनऊ समेत सीबीआई की टीम ने कुल 11 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। सीबीआई ने यह कार्रवाई सहारनपुर में खनन के पट्टों के आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में की है।

सहारनपुर में सीबीआई की टीम ने पूर्व बसपा एमएलसी व खनन माफिया इकबाल के आवास पर छापेमारी की है। इसके अलावा उनके मिर्जापुर स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने भी छापेमारी की। मिर्जापुर के अलावा लखनऊ और देहरादून में भी छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

सीबीआई दो सालों से खनन घोटाले की परतें खंगाल रही है। 2016 के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने जांच को अपने हाथ में लिया। सीबीआई ने जांच में पाया कि माइनिंग के टेंडर देने में नियमों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया है, टेंडर गलत तरीके से उन लोगों को दिए गए जो सत्तारूढ़ पक्ष के करीब थे।

cbi

सीबीआई ने प्रारंभिक जांच के बाद हमीरपुर में हुई धांधली के मामले में आरोपीतत्कालीन डीएम हमीरपुर बी.चंद्रकला व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद सीबीआई ने सहारनपुर, फतेहपुर व देवरिया समेत चार जिलों में अवैध खनन के मामलों में अलग-अलग केस दर्ज किए थे।

cbiraid

गौरतलब है कि, इसी साल जून महीने में माइनिंग केस में सीबीआई ने अमेठी में गायत्री प्रजापति के आवास पर छापा मारा था। फिलहाल, गायत्री प्रजापति बलात्कार के आरोप में लखनऊ जेल में हैं। इसके बाद 10 जुलाई को सीबीआई अधिकारियों की एक टीम डीएम बुलंदशहर अभय सिंह और बी. चंद्रकला के आवास पर पहुची थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget