एक्सप्लोरर

सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ महामारी अधिनियम उल्लंघन का मामला

सिकंदरपुर थाना प्रभारी बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि सपा नेता मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी सहित 18 सपा नेताओं के खिलाफ नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा व लॉक डाउन का उल्लंघन करने के अलावा सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने का मामला दर्ज किया गया है.

बलिया. जिले में समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. इसमें सपा नेता मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का नाम भी शामिल है. पुलिस ने उनके खिलाफ भी निषेधाज्ञा व लॉक डाउन उल्लंघन के साथ ही महामारी फैलाने व सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने को लेकर केस दर्ज किया है.

सिकंदरपुर थाना प्रभारी बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि सपा नेता मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी सहित 18 सपा नेताओं के खिलाफ नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा व लॉक डाउन का उल्लंघन करने के अलावा सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि ये मामला पुलिस चौकी प्रभारी अमर जीत यादव की शिकायत पर किया गया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. आरोप है कि सपा नेताओं ने सोमवार को सिकंदरपुर कस्बे में बगैर प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकाला था.

कोरोना को लेकर योगी सरकार पर हमलावर अखिलेश उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कानून व्यवस्था और कोरोना टेस्ट को लेकर निशाना साधा है. अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट करते हुये लिखा कि कोरोना के साथ-साथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था की भी हालत खराब है. सपा प्रमुख ने ट्वीट के जरिये कहा कि जिस प्रकार कोरोना टेस्ट टाले जा रहे हैं, इससे वास्तिवक स्थिति का पता नहीं चल रहा है और कोरोना पीक कब तक आएगा, कहा नहीं जा सकता, तो फिर सरकार बताए कि कोरोना पीक से वो लड़ने की तैयारी कैसे करेगी.

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1277818923170197505

यही नहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार द्वारा रोजगार दिये जाने के दावे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मनरेगा में जनता को नाममात्र का रोजगार का झुनझुना देने की जगह यूपी के मुख्यमंत्री बताएं कि तथाकथित इंवेस्टर मीट्स और डिफेंस एक्सपो के बाद हुये कितने करार सच में बैंकों को सहयोग से जमीन पर उतरे हैं व इनसे कितनो को सच्चा रोजगार मिला है. अखिलेश ने ट्वीट कर ये बातें कहीं.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज, कहा- तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यूं लुटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget