एक्सप्लोरर

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज, कहा- तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यूं लुटा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के संबोधन के ठीक बाद एक शेर ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसा है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के मद्दनजर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के सही फैसले ने आज कई लोगों की जान बचाई है. पीएम ने अपने संबोधन में कोरोना पर तो बहुत कुछ कहा लेकिन चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद को लेकर कुछ नहीं. अब इसी को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है.

दरअसल जब भी राजनीतिक पिच पर अपने विपक्षी को घेरने और उसके राजनीतिक फैसले या लीडरशिप पर सवाल खड़ा करने की जरूरत आती है. सियासतदान भी शेर व शायरी के फन को सराहने लगते हैं और इसके सहारे अपने विपक्षी को आड़े हाथों लेते हैं. आज राहुल गांधी ने इस फन का सहारा लिया और बिना चीन का नाम लिए, गलवान घाटी में भारत के 20 बहादुर जवानों की शहादत को लेकर पीएम मोदी की रहबरी पर सवाल खड़े किए.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के संबोधन के ठीक बाद शाहब ज़ाफरी के शेर के जरिए तंज कसा है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला कैसे लुटा, मुझे रहज़नों से गिला तो है, पर तेरी रहबरी का सवाल है.''

बता दें कि पीएम मोदी के संबोधन से पहले भी राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर पूछा था, "पूरा देश जानता है कि चीन ने भारत की पवित्र जमीन छीनी है. चीन लद्दाख में चार जगहों पर अंदर बैठा हुआ है. मोदी जी, देश को बताइए चीन की फौज को हिंदुस्तान से आप कब निकालेंगे और कैसे?''

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन की तारीफ की और कहा कि कोरोना के संकटकाल में भारत की स्थिति काफी बेहतर है लेकिन आज जब हमें ज्यादा सतर्कता की जरूरत है तो लापरवाही बढ़ना बहुत ही चिंता की बात है. हम अनलॉक के दौर में प्रवेश कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते हुए अब हम अनलॉक -2 में प्रवेश कर रहे हैं और हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जहां सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार के मामले बढ़ जाते हैं. अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है. समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है.

उन्होंने आगे कहा,''अब जब से देश में Unlock-One हुआ है, व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही भी बढ़ती ही चली जा रही है. पहले हम मास्क को लेकर, दो गज की दूरी को लेकर, 20 सेकेंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर बहुत सतर्क थे.''

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय जो लापरवाही कर रहे हैं वो ये नहीं समझ रहे हैं कि वो कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं, ऐसे लोगों को लापरवाही करने से रोकना होगा और नियमों का पालन कराना होगा.

लॉकडाउन से हालात बेहतर, गरीबों को नवंबर तक मुफ्त अनाज, पढ़ें- पीएम मोदी के संबोधन की सभी बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
‘गांधी-नेहरू और पटेल पर केस कर दो...’, गोवा में वंदे मातरम पर बोले खरगे
‘गांधी-नेहरू और पटेल पर केस कर दो...’, गोवा में वंदे मातरम पर बोले खरगे
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget