एक्सप्लोरर

जालौन: जल संकट को देखते हुए नून नदी पुनर्जीवन के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया, महाअभियान शुरू

जालौन जिले की बरुआ सागर नदी और बागपत की कृष्णी नदी जैसी कई छोटी-बड़ी नदियों को फिर से प्रवाहित किया गया है. कई स्थानों पर तालाबों को गहरा करके उनमें वर्षा जल संरक्षण किया गया.

UP News: प्रदेश सरकार की जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज जालौन पहुंचे उन्होंने यहां पर विलुप्त हो रही नून नदी के जीर्णोद्धार को लेकर महाअभियान छेड़ा है. इस अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने बढ़कर भागीदारी की है. वहीं उन्होंने यहां के अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के अधिकारी जलसंचालन को लेकर बेहतर काम कर रहे हैं. 

इस महाअभियान कार्यक्रम के तहत उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी अटल भू-जल योजना ने राज्य के जल संकट को दूर करने में सफलता हासिल की है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों, जिनमें जालौन, बागपत और शामली आदि में जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है, जिससे क्षेत्र के हजारों गांवों को लाभ मिला है. कुछ वर्ष पहले तक इस क्षेत्र में गर्मियों में पानी की भारी किल्लत होती थी. 

विशेष अभियान चलाया गया
हैंडपंप सूख जाते थे, नलों में पानी नहीं आता था और कुएं तक सूखने लगे थे. लेकिन योगी सरकार द्वारा चलाई गई अटल भू-जल योजना के तहत बड़े पैमाने पर तालाबों, नहरों और जलाशयों का निर्माण और जीर्णोद्धार किया गया. साथ ही, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.  

आज इसका परिणाम स्पष्ट दिखाई दे रहा है. जहां पहले जलस्तर 200-250 फीट नीचे चला गया था, वहीं अब यह 50-60 फीट तक ऊपर आ गया है. कई स्थानों पर तो नल और हैंडपंप स्वतः ही चलने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति में आसानी हुई है. इस योजना के तहत सूख चुकी नदियों और जलधाराओं को पुनर्जीवित करने का भी प्रयास किया गया है.

मुरादाबाद: नकली मोबिल बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 2 फरार, तलाश कर रही पुलिस

क्या बोले स्थानीय लोग
जालौन जिले की बरुआ सागर नदी और बागपत की कृष्णी नदी जैसी कई छोटी-बड़ी नदियों को फिर से प्रवाहित किया गया है. कई स्थानों पर तालाबों को गहरा करके उनमें वर्षा जल संरक्षण किया गया, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि हुई. एक स्थानीय किसान रामलाल शर्मा ने बताया कि 17 साल से हमारे गांव की नहर सूखी पड़ी थी, लेकिन अब उसमें फिर से पानी आ गया है. इससे खेती में भी फायदा हुआ है.

उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के पीछे प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत भी रही है. नए पदस्थापित अधिकारी भी जल संरक्षण को लेकर गंभीर हैं और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं. सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीबों के कल्याण, गांवों में पक्की सड़कें, शौचालय, नल जल योजना और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है. सरकार का कहना है कि उनका मुख्य लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास है, न कि दंगे-फसाद को बढ़ावा देना.
(जालौन से प्रवीण द्विवेदी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायबरेली: निजी आवास में राहुल गांधी ने किया कार्यक्रम, दिनेश प्रताप सिंह बोले- 'डरपोक...'
रायबरेली: निजी आवास में राहुल गांधी ने किया कार्यक्रम, दिनेश प्रताप सिंह बोले- 'डरपोक...'
पुतिन आएंगे नोएडा एयरपोर्ट? पहली बार उतरे रूसी सेना के 3 विमान
पुतिन आएंगे नोएडा एयरपोर्ट? पहली बार उतरे रूसी सेना के 3 विमान
BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget