एक्सप्लोरर

आगरा: सर्राफा व्यवसायी और उसकी पत्नी की करंट लगाकर हत्या, पुलिस को लूट का संदेह

आगरा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां शमशाबाद इलाके में सर्राफा कारोबारी की पत्नी समेत हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में ये लूट का मामला लग रहा है

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शमसाबाद में डबल मर्डर का मामला सामने आया। सर्राफ और उनकी पत्‍नी की करंट लगाकर और गले पर प्रहार कर निर्मम हत्‍या कर दी गई। पति-पत्‍नी के अलावा घर पर कोई नहीं था। संभवत: हत्‍या सोमवार देर शाम हुई है। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह घर पर नौकरानी के पहुंचने पर हुई। परिजन किसी तरह की रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। घर से कुछ सामान गायब है। माना जा रहा है लूटपाट के इरादे से हत्‍या की गई हो। एसएसपी बबलू कुमार के साथ पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।

सर्राफा कमेटी के अध्‍यक्ष मुकलेश गुप्‍ता (63 वर्ष) और उनकी पत्‍नी लता गुप्‍ता (58) की हत्‍या हुई है। दोनों घर पर अकेले ही थे। सुबह घर पर नौकरानी सोमवती (75 वर्ष) घर पर काम करने पहुंचीं तो उन्‍होंने पहले आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। एक कमरे से चाबी लेकर वे दूसरे कमरे में काम करने पहुंचीं तो वहां दंपती मृत मिले।

सोमवती के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। उन्‍होंने मृतक दंपती के परिजनों को सूचित किया। दंपती के तीन पुत्रियां हैं और तीनों का विवाह हो चुका है। सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार और एसपी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्‍थल पर मुकलेश गुप्‍ता के पैरों में फ्रिज के तार को बांधकर करंट लगाया गया है। वहीं शरीर से खून निकलने के भी निशान है, यानि पहले मारपीट की गई है। मृतका लता गुप्‍ता हाथों में सोने की अंगूठियां पहने हैं। माना जा रहा है कि हत्‍यारे घर से अन्‍य सोने चांदी के आभूषण और नकदी ले गए हैं। घटनास्‍थल पर एसएसपी बबलू कुमार और फोरेसिंक एक्‍सपर्ट भी पहुंच गए हैं। फोरेसिंक एक्‍सपर्ट सबूत जुटा रही है।

मौके पर एडीजी अजय आनन्द, आईजी सतीश गणेश समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, और जल्द खुलासे की बात कही।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget