एक्सप्लोरर

बुलंदशहर के छतारी मामले को लेकर जयंत चौधरी के ट्वीट पर पुलिस ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला

यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जयंत चौधरी ने एक ट्वीट किया, जिसमें बुलंदशहर के छतारी में युवती की हत्या मामले का जिक्र था, जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए.

यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष कोई भी मुद्दा नहीं छोड़ना चाहता. यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जयंत चौधरी ने मंगलवार को एक ट्वीट किया, जिसमें बुलंदशहर के छतारी में युवती की हत्या के मामले का जिक्र था, जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए, जयंत चौधरी के सवाल पर खुद एसएसपी संतोष कुमार सिंह सामने आए और बयान जारी कर पूरे मामले पर सफाई दी.

जयंत चौधरी के ट्वीट पर सफाई

बुलंदशहर के छतारी में युवती की हत्या की खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि युवती का रात को जबरन अंतिम संस्कार कराया गया. जयंत चौधरी ने अखबार में छपी इसी खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा, "उत्तर प्रदेश को दहलाने वाली खबर! एक बार फिर योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ ना होकर, रात में दाह संस्कार करा रही है, ताकि जघन्य अपराध पर प्रकाश ना डल पाए!" जयंत के इस ट्वीट के बाद फौरन बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर सफाई दी.

क्या है पूरा मामला?

एसएसपी ने बताया कि ये घटना 21 जनवरी की है, थाना छतारी के घारऊं गांव के सौरव शर्मा नाम के युवक का प्रेम प्रसंग थाना डिबाई की एक युवती के साथ था. 21 जनवरी को लड़के ने अपने एक साथी के साथ ट्यूबवेल पर युवती को गोली मारी और खुद भी अपने हाथों की नस और गर्दन काट ली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा और ठीक होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने किया ये दावा

एसएसपी ने दावा किया कि युवती के अंतिम संस्कार में पुलिस मौजूद नहीं थी, मृतका के परिवार के लोगों ने ही उसका अंतिम संस्कार किया था. ये दावा झूठा है कि पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार करवाया. अगर ऐसा होता तो कई वीडियो और फोटो आ गए होते. वहीं दूसरी तरफ युवती के परिवार ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया है. परिवार ने दावा किया कि लड़की का गैंगरेप हुआ था. इन आरोपों की जांच जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस कर रही है.

मामले पर शुरू हुई राजनीति

बुलंदशहर के छतारी मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. जयंत चौधरी के ट्वीट के बाद मंत्री अनिल शर्मा ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये लोग सफेद झूठ बोलते है. हमारी बेटी के साथ बड़ी दुखद घटना हुई है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है. ये ट्वीट बाजी सब झूठ है. महाराज जी की सरकार है अपराधी जेल जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी चुनाव में चवन्नी के बाद अठन्नी की एंट्री, जयंत चौधरी को मंत्री महेन्द्र सिंह का जवाब

Uttarakhand Election: हरिद्वार में हरीश रावत ने बेटी अनुपमा के लिए मांगे वोट, जीत को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
ओम प्रकाश राजभर बोले- 'अखिलेश पहले यादव नेता जो अहीर-अहीर में भेद करते हैं'
ओम प्रकाश राजभर बोले- 'अखिलेश पहले यादव नेता जो अहीर-अहीर में भेद करते हैं'
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
सीएम योगी ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, लोकल से खरीदारी करने की अपील
सीएम योगी ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, लोकल से खरीदारी करने की अपील

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget