एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव में चवन्नी के बाद अठन्नी की एंट्री, जयंत चौधरी को मंत्री महेन्द्र सिंह का जवाब

UP Election 2022: यूपी की राजनीति में अब चवन्नी के बाद अठन्नी की भी एंट्री हो गई है. मेरठ पहुंचे यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने जयंत चौधरी के चवन्नी वाले बयान पर जवाब दिया है.

UP Assembly Election 2022: यूपी की राजनीति में अब चवन्नी के बाद अठन्नी की भी एंट्री हो गई है. मेरठ पहुंचे यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह (Dr Mahendra Singh) ने जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के चवन्नी वाले बयान पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी चवन्नी हैं या अठन्नी इसका आंकलन वो खुद करें. चुनाव के बाद उनको एहसास होगा क्योंकि अब तक जितने भी प्रयोग हुए हैं वो सबके सामने हैं. इससे पहले दो लड़कों की जोड़ी का भी प्रयोग हुआ था.
 
चवन्नी वाले बयान पर जवाब
डॉ महेन्द्र सिंह से जब ये सवाल किया गया कि जयंत चौधरी का कहना है कि वो चवन्नी नहीं हैं कि पलट जाएं, इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जयंत चवन्नी हैं या अठन्नी वो खुद ही इसका आंकलन कर लें, मैं उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. जयंत चौधरी को बाद में अहसास होगा क्योंकि अब तक जितने प्रयोग हुए वो सबके सामने हैं. इसके पहले दो लड़कों की जोड़ी का प्रयोग हुआ था, उसका क्या हश्र हुआ जनता जानती है. इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार के कामों की भी तारीफ की और कहा कि हमारी सरकार में गुंडों और दंगाईयों का पलायन हुआ है.
 
अखिलेश पर भी किया वार
सपा मुखिया अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव करहल से लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर महेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश भी कभी पलायन करके आजमगढ़ जाते हैं. जब आजमगढ़ की जनता दौड़ाती है तो इधर की तरफ भागते हैं. उन्हें कहीं पर शरण नहीं मिल रही है. मंत्री ने कहा कि पछुआ चलती है तो फसल पक जाती है पुरवैया चलती है तो फसल नरम हो जाती है और पछुआ हवा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है.
 
10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी गर्मी
उन्होंने कहा कि जिनके ज़ुबान पर लगाम नहीं है दस मार्च के बाद इनके दिमाग ठिकाने लग जाएंगे. अगर कोई बदला लेने के बारे में सोचेगा तो योगी जी ने कहा है कि दस मार्च के बाद जिनकी गर्मी है वो सब शान्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि जब काउंटिंग होगी इनके सबके दिमाग ठिकाने हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि अंतिम चरण आते-आते भाजपा साढ़े तीन सौ पार कर जाएगी. यूपी की जनता ये चुनाव लड़ रही है.
 
ये भी पढ़ें-

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget