एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: हरिद्वार में हरीश रावत ने बेटी अनुपमा के लिए मांगे वोट, जीत को लेकर किया बड़ा दावा

Uttarakhand Elections: पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण और हरिद्वार शहर विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

Uttarakhand Election 2022: पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) सोमवार रात को हरिद्वार (Haridwar) पहुंचे, जहां उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण और हरिद्वार शहर विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार किया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. हरिद्वार ग्रामीण सीट पर उनकी बेटी अनुपमा रावत चुनाव लड़ रही हैं. इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का स्वागत किया. हरिद्वार कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर अनीता शर्मा, अशोक शर्मा, अमन गर्ग, अनुज कुमार सिंह समेत कई नेता उनके रोड शो में शामिल हुए.
 
बेटी अनुपमा रावत के लिए मांगे वोट
हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण सीट पर अपनी बेटी अनुपमा रावत के लिए वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिद्वार में नशे और कुशासन का बड़ा बोलबाला हो गया है.  यहां पर परिवर्तन बहुत जरुरी हो गया है और सतपाल महाराज उस परिवर्तन की भावना का प्रतीक बन गए हैं. उन्होंने कहा कि मैंने सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा है कि 'लगो और जीतो हरिद्वार.' ऐसा सिर्फ हरिद्वार ही नहीं पूरे उत्तराखंड की यही स्थिति है. स्मैक वाले नशे और नकली शराब के नशे ने उत्तराखंड को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. ऐसा लगता है जैसे उत्तराखंड शराब और स्मैक माफिया के कब्जे में आ गया है.
 
बीजेपी पर किया पलटवार
हरीश रावत ने कहा कि ये लड़ाई उत्तराखंड को बचाने की लड़ाई है. मैं कहता हूं कि ये बहुत बड़ा मुद्दा होना चाहिए. हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर और हल्द्वानी नशे के केन्द्र बिन्दु बन गए हैं. यहां से दूरदराज के इलाकों में नशा जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने गृह रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा कि हरीश रावत बीमार हो जाते हैं तो उन्हें 5 लाख रुपये दिए जाएंगे. हरीश रावत ने कहा कि "वो मेरे छोटे भाई हैं इतना ख्याल रख रहे हैं. इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं. उनकी ऐसी अकड़ बनी रहे."
 
जीत को लेकर हरीश रावत का दावा
रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां की सभी 11 सीटें कांग्रेस की झोली में आ रही हैं. इस बार यहां की जनता कांग्रेस को निराश नहीं करेगी. माना जा रहा है कि हरिद्वार जनपद की सभी सीटों पर टिकट देने के मामले में हरीश रावत की संगठन में जमकर चली है. कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार यहां की सभी सीटों पर पार्टी को जीत हासिल होगी.
 
ये भी पढ़ें-
 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget