एक्सप्लोरर

Budget 2024 Live Highlights: बजट में यूपी को क्या मिला? अजय, अखिलेश, डिंपल, मायावती ने उठाए सवाल, ब्रजेश बोले- पूरे होंगे सपने

Budget 2024 Live Highlights: केंद्रीय बजट 2024 में यूपी को क्या-क्या मिलेगा और किस राजनीतिक दल ने क्या प्रतिक्रिया दी? यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

Key Events
Budget 2024 Live Updates Key Highlights Announcement for Uttar Pradesh in Union budget Budget 2024 Live Highlights: बजट में यूपी को क्या मिला? अजय, अखिलेश, डिंपल, मायावती ने उठाए सवाल, ब्रजेश बोले- पूरे होंगे सपने
Budget 2024 Live Highlights
Source : PTI

Background

Budget 2024 Live Highlights: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी दे दी.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बजट को मंजूरी दी गयी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन थोड़ी देर बाद 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट होगा. 

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "चूंकि यह ग्यारहवां बजट है, इसलिए कुछ नया किया जा सकता है, लेकिन मुझे कुछ भी उम्मीद नहीं है. हमें बहुत उम्मीद नहीं है." केंद्रीय बजट पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि दिल्ली को 20,000 करोड़ रुपये मिलेंगे. दिल्ली के लोग 2 लाख करोड़ रुपये और जीएसटी के केंद्रीय हिस्से के रूप में 25,000 रुपये देते हैं. हमें उम्मीद है कि इसका कम से कम 10% मिलेगा. हमने बुनियादी ढांचे के लिए 10,000 करोड़ रुपये और एमसीडी के लिए 10,000 रुपये की मांग की है."

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने संसद पहुंचते हुए कहा इसमें उत्साह है. देश को आगे ले जाने के लिए एक महत्वाकांक्षी बजट पेश किया जाएगा.

दूसरी ओर कांग्रेस लोकसभा सांसदों की बैठक में तय हुआ कि बजट पर चर्चा के दौरान उन नेताओं को बोलने का मौका मिलेगा जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला है या कम मौके मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने ही ये सुझाव दिया कि सदन में वक्ता बदलते रहना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक नए नेताओं को मौका देने के मद्देनजर संभव है कि राहुल बजट पर चर्चा के दौरान ना बोलें.

LJP(राम विलास) के सांसद राजेश वर्मा ने कहा, "मेरी ना केवल उम्मीद है कि बल्कि हमें पूरा विश्वास है कि स्पेशल पैकेज भी और विशेष राज्य का दर्जा भी इन दोनों पर ही सरकार की निगाह होगी. जिस तरीके से बिहार ने पिछले कार्यकाल में 39 सीट और इस बार 30 सीट देकर विश्वास NDA के प्रति दिखाया. मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम की निगाह इस वक्त बिहार पर है और बिहार को स्पेशल पैकेज दिया जाएगा ताकि बिहार का चौमुखी विकास हो."

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने मंगलवार को 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. स्थापित परंपरा के तहत वित्त मंत्री ने संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की.

केन्द्रीय बजट पेश करने के लिए संसद के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारामन को परंपरा के अनुसार कोई शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खिलाया.इसके बाद बजट को मंजूरी देने के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई.

लोकसभा में सीतारामन अपना सातवां बजट पेश करेंगी, जिससे लोगों में काफी उम्मीदें हैं. बजट में मोदी सरकार के पिछले 10 साल के कामकाज की झलक देखने को मिलेगी, साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा भी पेश की जाएगी.

सीतारामन ने 2019 में शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए बजट भाषण को ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट रखा. टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय एक लाल कवर के अंदर रखा गया था जिस पर सुनहरे रंग का राष्ट्रीय प्रतीक बना था. वह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को भी कागज रहित प्रारूप में पेश किया.

14:08 PM (IST)  •  23 Jul 2024

बजट को शिवपाल सिंह यादव ने बताया औसत

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने लिखा- यह औसत, अर्थहीन, भ्रामक और दीर्घकालिक दृष्टि के अभाव वाला बजट है. देश के सर्वाधिक आबादी वाले सूबे को इस बजट ने निराश किया है.

13:15 PM (IST)  •  23 Jul 2024

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

केंद्रीय बजट पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- मोदी सरकार का बजट विकसित भारत की मज़बूत इमारत, विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने,देश का सर्वांगीण विकास,युवाओं महिलाओं ग़रीबों के उत्थान के लिए समर्पित शानदार  बजट है,प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री  द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करता हूँ.

 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget