एक्सप्लोरर

UP Election: BSP सुप्रीमो मायावती सोशल इंजीनियरिंग से साधेंगी गोरखपुर की नौ सीटें, कल होगी विशाल जनसभा

Gorakhpur: बीएसपी सुप्रीमो मायावती 26 फरवरी को योगी के गढ़ गोरखपुर में एक विशाल जनसभा करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं.

Mayawati Rally In Gorakhpur: यूपी में सियासी चक्रव्‍यूह को तोड़ने के लिए बसपा (Bahujan Samaj Party) सोशल इंजीनियरिंग का सहारा ले रही है. बूथ से ब्‍लॉक स्‍तर पर पूरी शांति के साथ काम कर रही है. बसपा इस बार के चुनाव में पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) को पांचवीं बार मुख्‍यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना चाहती है. यही वजह है कि कार्यकर्ताओं ने अंदर ही अंदर पूरी ताकत झोंक दी है. इसके साथ ही सीएम योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर (Gorakhpur) में खुद मायावती विशाल जनसभा कर यहां की नौ सीटों को साधने की कोशिश करेंगी. देखना होगा कि उनकी सोशल इंजीनियरिंग कितनी काम आती है.

गोरखपुर में रैली करेंगी मायावती

गोरखपुर के चंपादेवी पार्क में शनिवार यानी 26 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती जनसभा (Mayawati Rally in Gorakhpur) करेंगी. गोरखपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी-जान से रैली को सफल बनाने में जुटे हैं. गोरखपुर में छठें चरण में 3 मार्च को मतदान होना है. ऐसे में अंदर ही अंदर सोशल इंजीनियरिंग के दम पर दलित और पिछड़ों के साथ हर उस वर्ग को समाज में बराबरी का हक दिलाने की बात करने वाली मायावती गोरखपुर के नौ किले यानी नौ विधानसभा के लोगों को साधने की पूरी कोशिश करेंगी. यही वजह है कि मायावती की इस रैली पर सभी की नजरें टिकी हुई है.

बीएसपी कार्यकर्ताओं ने किया बड़ा दावा
हालांकि यूपी चुनाव में ये माना जा रहा है कि इस बार सपा और भाजपा के बीच में लड़ाई है. इस पर पार्टी के दिग्‍गज नेता और राज्‍यसभा सांसद डा. अशोक सिद्धार्थ कहते हैं कि ये तूफाने आने से पहले की शांति है. रैली को सफल बनाने के लिए उन्‍हें तैयारियों का प्रभार सौंपा गया है. वे कहते हैं कि संख्‍या तो नहीं बताएंगे. कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी करना है. लेकिन विशाल जर्मन हैंगर और भव्‍य मंच देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि एक से डेढ़ लाख की भीड़ जुटाकर बसपा शक्ति प्रदर्शन करने से नहीं चूकेगी.

जी-जीन से जुटे कार्यकर्ता
यही वजह है कि बसपा के स्‍थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पूरे जी-जान के साथ इस रैली को सफल बनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण स्‍तर तक जुट गए हैं. बसपा के गोरखपुर के जिलाध्‍यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु कहते हैं कि तैयारियां तेजी के साथ चल रही है. भव्‍य मंच के साथ विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. सभी नौ विधानसभाओं में उनकी पार्टी इस बार जीतेगी. वे कहते हैं कि शांति का मतलब गलत मत समझिए. ये तय है कि तूफान आने वाला है. बहन मायावती पांचवी बार मुख्‍यमंत्री बनेंगी और पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनेगी.

ये भी पढ़ें-

UP Election: बाहुबली नेता Vijay Mishra की बेटी का पुलिस पर गंभीर आरोप कहा- समर्थकों को धमकाया जा रहा है

Azamgarh Liquor Case: अगर किसी ने पी ली है जहरीली शराब, तो ऐसे बचाई जा सकती है जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget