एक्सप्लोरर

Azamgarh Liquor Case: अगर किसी ने पी ली है जहरीली शराब, तो ऐसे बचाई जा सकती है जान

Azamgarh News: आजमगढ़ शराब कांड के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है. गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें ऐसी परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई.

Azamgarh News: आजमगढ़ के फूलपुर (Phulpur Azamgarh) में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लिया है. जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है. अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने जनपद के सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ समस्त जिला पुरुष, महिला चिकित्सालय के अधीक्षकों को पत्र भेजा है. जिसमें जहरीली शराब के सेवन से बीमार लोगों को आपातकाल इलाज के लिए प्रोटोकॉल जारी किया गया है. यहीं नहीं इसे लेकर गुरुवार को जिला अस्पताल के सभागार में आबकारी विभाग और स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त बैठक हुई, जो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

जहरीली शराब को लेकर बैठक

इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह ने बताया कि जहरीली शराब का सेवन करने के बाद गंभीर हुए मरीजों को किस तरह से इलाज करना और उन्हें कैसे पास के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना है इसको लेकर रणनीति बनाई गई. ताकि ऐसी परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके. जहरीली शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति के लक्षण में बेहोशी, झटके आना, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, पेट दर्द और आंखों से कम दिखना हो सकता है. जहरीली शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति को यदि 4 घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचा दिया जाए और उसकी पेट की सफाई समय से कर दी जाए तो उसे बचाया जा सकता है.

बैठक में दी गई ये जानकारी

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने विषाक्त शराब का सेवन किया है तो व्यक्ति को पास के स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाते समय उसे बाएं तरफ करवट से लिटा दें और उसके सर को शरीर से नीचे रखें ताकि सांस लेने के रास्ते में विषाक्त मदिरा जाने से रोका जाए. यदि ऐसा करते हुए व्यक्ति को पास के स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचाया जाए तो उसे आसानी से बचाया जा सकता है. जहरीली शराब के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए एथनाल जो 15 से 30 मिलीलीटर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि एथनाल लीवर में जाकर विषाक्त शराब के प्रभाव को कम कर देता है.

जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इस बैठक से हमारे विभाग के इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को जानकारी मिली है कि यदि इस तरह की घटना जनपद के किसी भी कोने में हो जाती है तो उन्हें पीड़ित व्यक्ति को किस तरह से पास के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा कर उसकी जान बचा सकते हैं. उन्होंने बताया कि यह बैठक शासन के निर्देश पर किया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को रोका जाए.

ये भी पढें-

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे हैं सहारनपुर के कई छात्र, परिजनों ने सरकार से की ये अपील

UP Election: योगी आदित्यनाथ बोले- अभी बुलडोजर की दिखी है झलक, 10 मार्च के बाद दिखाएंगे पूरी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget