एक्सप्लोरर

बसपा सुप्रीमो ने 2022 के लिये कमर कसी, चुनावी समर के लिये बनाई ये रणनीति

बसपा ने 2022 के लिये रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने पार्टी संगठन को सेक्टर स्तर पर बांटते हुये नई रणनीति के साथ उतरने का प्लान बनाया है।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। बसपा 2022 की नैया सेक्टर स्तर पर तैयारी करके पार लगाएगी। उपचुनाव में मिली हार और 2022 की तैयारी के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने नया प्रयोग करते हुए मण्डल, ज़ोनल से अलग 2022 का चुनाव जीतने के लिये सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी है। साथ ही सभी पदाधिकारियों को फील्ड में जाकर सभी जाति धर्म के लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

बसपा ने सभी 18 मंडलों को चार सेक्टर में बांटा है। इनमे से दो सेक्टर में 5-5 और 2 सेक्टर में 4-4 मंडल शामिल हैं। प्रत्येक सेक्टर में 2-2 टीम कम करेंगी। इनमे 3 से 4 जिम्मेदार पदाधिकारियों को शामिल किया जायेगा। बैठक में संगठन के पुनर्गठन पर भी बात हुई। बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी मौजूद रहे।

पहला सेक्टर: लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ

दूसरा सेक्टर: आगरा, अलीगढ़, कानपूर, चित्रकूट, झांसी

तीसरा सेक्टर: इलाहबाद, मिर्जापुर, फैज़ाबाद, देवीपाटन

चौथा सेक्टर: वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती

बसपा सुप्रीमो ने सेक्टर स्तर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता सभी जाति, धर्म को लोगों के बीच जाकर उनको जोडें। 2022 की तैयारी के लिए संगठन स्तर पर बड़े बदलाव होने पर भी बात हुई। मायावती ने कहा कि पार्टी पहले से मजबूत है लेकिन और मजबूत किया जायेगा। बसपा सुप्रीमो खुद सभी की मॉनिटरिंग करेंगी। बैठक में उप चुनाव के नतीजों पर भी बात हुई।

सूत्रों की माने तो मायावती ने अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीट बसपा के हाथ से निकलने पर सीट छोड़कर सांसद बने रितेश पाण्डेय और बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा को भी खरी खोटी सुनाई। इस सीट से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा उप चुनाव में प्रत्याशी थी जिन्हें सपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget