एक्सप्लोरर

UP Politics: चुनाव तक खत्म हो जाएगा I.N.D.I.A. अलायंस? मायावती की पार्टी के सांसद के इस दावे से बढ़ सकती है सपा की परेशानी

UP Politics: बसपा सांसद मलूक नागर ने इंडिया गठबंधन को लेकर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को लोगों की समस्याएं जाननी चाहिए. चुनाव से पहले गठबंधन टूट जाएगा.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई है. इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि विपक्षी दल बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) को इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे लेकर अब बसपा सांसद मलूक नागर (Malook Nagar) ने बड़ी बात कही है. मलूक नागर ने जहां दानिश अली के खिलाफ हुई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की तो वहीं इंडिया गठबंधन को भी आईना दिखाने की कोशिश की और कहा कि इस गठबंधन में कई समस्याएं जो उन्हें समझनी चाहिए.  

बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को लोगों की समस्याएं भी जाननी चाहिए. एक तरफ पंजाब और राजस्थान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ही आपस में लड़ रहे हैं. राजस्थान में सचिन पायलट को धोखा दिया गया.  कांग्रेस के अंदर ही फूट है तो वहीं अधीर रंजन चौधरी क्या-क्या बोलते हैं, ये ही नहीं पता चलता है. बसपा नेता दावा किया कि चुनाव आने तक इंडिया गठबंधन खत्म हो जायेगा.  

बसपा सांसद मलूक नागर ने दिया जवाब

इस दौरान बसपा सांसद मलूक नागर ने दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी और इस घटना की आलोचना की. उन्होंने कहा कि दानिश अली के साथ जो हुआ वो निंदनीय है. दरअसल बसपा सांसद पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्षी दल बसपा को इंडिया गठबंधन में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि बसपा सांसद दानिश अली पर रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद इस मु्द्दे पर जमकर सियासत तेज है. विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं बीजेपी भी दानिश अली के व्यवहार पर सवाल उठा रही है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दानिश अली के अमर्यादित शब्दों और आचरण की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दानिश अली पहले रमेश बिधूड़ी को उकसाया था. 

Kanpur News: एक्सीडेंट होने पर स्कॉर्पियो के एयरबैग नहीं खुले, बेटे की मौत, आनंद महिंद्रा पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget