एक्सप्लोरर

Kanpur News: एक्सीडेंट होने पर स्कॉर्पियो के एयरबैग नहीं खुले, बेटे की मौत, आनंद महिंद्रा पर केस दर्ज

Kanpur News: महिंद्रा कंपनी के मालिक और देश के मशहूर कारोबारी आनंद महिंद्रा के खिलाफ कानपुर में रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

Anand Mahindra News: देश की बड़ी कार कंपनी महिंद्रा के मालिक और बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के खिलाफ कानपुर (Kanpur) में रहने वाले एक बुजुर्ग ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को स्कॉर्पियो कार दिलाई थी, जिसके कुछ समय बाद ही उनका बेटा कार दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे के वक्त उसने सीट बेल्ट पहनी थी, बावजूद इसके कार के एयरबैग नहीं खुले, जिसकी वजह से उनके बेटे की मौत हो गई. बुजुर्ग ने आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 

खबर के मुताबिक कानपुर की जूही कॉलोनी में रहने वाले राजेश मिश्रा ने साल 2020 अपने बेटे अपूर्व मिश्रा को महिंद्रा कंपनी की स्कॉर्पियो कार दिलाई थी. ये कार उन्होंने यहां के जरीब चौकी स्थित श्री तिरुपति ऑटो एजेंसी के शोरूम से 17 लाख रुपये में ली थी. कार खरीदने के दो साल बाद 2022 में उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ लखनऊ गया था. 14 जनवरी 2022 को जब वो वापस कानपुर लौट रहा था, तो उस वक्त कोहरा ज्यादा होने की वजह से उनकी कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई.

 एक्सीडेंट के वक्त नहीं खुले कार के एयरबैग

 राजेश मिश्रा का आरोप है कि हादसे के वक्त उनके बेटे अपूर्व मिश्रा ने सीट बेल्ट भी पहनी हुई थी, बावजूद इसके कार के एयरबैग नहीं खुले. जिसके चलते उनके बेटे की जान चली गई. अगर एयरबैग खुल जाते तो उनके बेटे की जान बच सकती थी. इस हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई. घटना के बाद जब वो एजेंसी पहुंचे और पूरी बात बताई तो एजेंसी के मैनेजर ने उनकी कंपनी के निदेशकों से बात कराई, लेकिन इस दौरान उन्होंने उनके साथ बेहद खराब बर्ताव किया और अभद्रता की. 

कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज

राजेश ने कहा कि जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कार की टेक्निकल जांच कराई, जिसमें पता चला कि कार में एयरबैग ही नहीं थे. पीड़ित राजेश मिश्रा ने रायपुरवा थाने में पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट तब कहीं जाकर उनकी शिकायत दर्ज की गई. राजेश मिश्रा ने आनंद महिन्द्रा, एजेंसी के मैनेजर चंद्र प्रकाश गुरनानी समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. 

Lucknow News: बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर कर्मचारी ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget