एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बसपा की सभा में ‘ब्राह्मण अपमान’ ?जानें क्या हुआ ऐसा जिससे 'नाराज' हो गए ब्राह्मण

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की आयोजित एक जनसभा में काफी बड़ी संख्या में ब्राह्मणों को बुलाया गया था लेकिन उनका अपमान होने के बाद रैली खत्म हुई.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपना वजूद बनाने के लिए तरह तरह की बयान बाजी कर रहे हैं. बड़े नेता अपनी पार्टी की उपलब्धि गिना रहे तो दूसरी तरफ विपक्षी पर तरह तरह का आरोप लगाने रहे हैं. आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार राजनीति में चल रहा है, इसी क्रम में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की आयोजित एक जनसभा में काफी बड़ी संख्या में ब्राह्मणों को बुलाया गया था लेकिन उनका अपमान होने के बाद रैली खत्म हुई. ब्राह्मणों की टोली ने बसपा और बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के खिलाफ विद्रोह करते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली. ब्राह्मणों ने सीधा सीधा आरोप लगाया कि बसपा ने उन्हें यहां बुलाया तो था सम्मान देने के लिए मगर सिर्फ शंख बजवा कर उन लोगों का अपमान किया गया है.

बीजेपी और सपा पर जमकर बोला हमला
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा कल बस्ती पहुंचे. बस्ती जिले की महादेवा विधानसभा के बेलवाडाड में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने बीजेपी और सपा पर जमकर हमला बोला, बीजेपी और सपा ने नौकरियां खत्म कर दीं, हमारी सरकार में 6 से 6.5 हज़ार मेगावाट बिजली पूरे उत्तर प्रदेश में थी, बहन जी ने उसको 13.5 हज़ार मेगावाट किया था, प्रदेश को अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाने का काम बहन मायावती जी ने किया. कई नए कारखाने लगे, 23.5 लाख लोगों को नौकरी मिली, 1.10 लाख सफाई कर्मी, 2 लाख से ज्यादा पुलिस की नौकरी मिली, 2 लाख से ज्यादा अध्यापकों को नौकरी मिली, आज बीजेपी और सपा ने इन जगहों पर नौकरियां खत्म कर दी. बीजेपी ने इन जगहों को प्राइवेट हाथों में दिया जो नहीं दिया सरकारी नौकरी बंद कर दी. अब ठेकेदारों को बुला लिया गया और कहा गए ठेके पर नौकरी दी जाएगी.

बसपा ने हमेशा जीतने का काम किया
बसपा के राष्ट्रीय महामचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुज़फ्फरनगर में दंगे हो रहे थे और सैफई में मुख्यमंत्री बैठ कर नाच गाना देख रहे थे. ये इनकी सोच है. बहन मायावती जी की सोच है पूरे प्रदेश का विकास हो, जब बहन मायावती जी ने जब अपने संतों गुरुओं का स्मारक बनाना शुरू किया तो कुछ लोगों ने न्यायालय में पीआईएल डालना शुरू किया वो और बात है हम लोगों ने 101 पीआईएल का सामना किया लेकिन कभी हम लोग हारे नहीं बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा जीतने का काम किया और एक भव्य स्मारक लखनऊ में बन कर तैयार हुआ. ऐसा स्मारक पूरे विश्व में देखने को नहीं मिला, स्मारक के अलावा 29.5 हजार अम्बेडकर गांव का उन्होंने समग्र विकास किया, 29 हजार प्राइमरी स्कूल और 5.5 हजार जूनियर स्कूल बनाने का काम हुआ, एक दर्जन से ज्यादा यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज बहन जी की सरकार ने बनाने का काम किया, लखनऊ में अरबी फारसी और विकलांग जनों के लिए यूनिवर्सिटी बनाने का काम किया.

यह भी पढ़ें:

Shakti Samvad: प्रियंका गांधी के शक्ति संवाद कार्यक्रम में नहीं हुआ कोविड प्रोटोकॉल का पालन, बिना मास्क के दिखी महिलाएं

Bihar News: नए साल पर नॉनवेज खाने वालों को ढीली करनी पड़ेगी जेब, पटना में बढ़ने वाले हैं भाव, देख लें क्या होगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget