एक्सप्लोरर

Covid 19 के चलते क्या Bollywood शूटिंग फिलहाल बंद रखेगा?

ऐसे समय में जब कोविड-19 जैसी बीमारी के चलते सब कुछ बंद रखने का आदेश दिया गया है। महाराष्ट्र में इसके सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है और एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है, क्या ऐसे बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग बंद कर देगा?

सरकार ने किसी तरह की सार्वजनिक सभा को करने के लिए मना किया हुआ है। यहां तक की सब कुछ बंद करा दिया है। वहीं, मुंबई की फिल्म सिटी में काम लगभग सामान्य गति से जारी है। रविवार को इंडियन मोशन पिक्च र्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज और इसी तरह के अन्य निकायों द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें कोविड-19 महामारी के कारण फिल्मों, टीवी शो, डिजिटल शो और अन्य सभी प्रकार के मनोरंजन शूट को 19 मार्च से 31 मार्च के बीच रोकने का आदेश दिया गया है।

लेकिन क्या बॉलीवुड वाकई शूटिंग करना बंद कर देगा? इस सवाल के जबाव पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "फिल्म उद्योग शायद ही कभी नियमों का पालन करता है। जब भी कोई परिपत्र जारी किया जाता है, तो उद्योग के भीतर कुछ लोग इसका पालन नहीं करते हैं। ऐसे में जो लोग सरकारी परिपत्रों का पालन नहीं करते हैं तो क्या वो लोग प्रोड्यूसर्स की सुनेंगे? कुछ शूटिंग तो होती रहेंगी।"

गुप्ता के शब्दों को प्रिंस शेख ने दोहराया था, जो शहरभर में टेलीविजन शो के लिए एक कास्टिंग कोआर्डिनेटर के रूप में काम करते हैं। प्रिंस ने कहा, "कुछ शूट जारी रहेंगे। हर शूट तो नहीं रुकेगा, लेकिन किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के लिए सेट पर हमेशा डॉक्टर मौजूद रहते हैं।"

मौजूदा समय की बात करें तो फिल्म सिटी में कम से कम 50 प्रतिशत शूटिंग बंद हो गई है। बाकी लोग कम से कम 18 मार्च तक काम जारी रखेंगे। इसके अलावा बहुत सारे शूटिंग स्थलों पर खासी लापरवाही भी हो रही है।

गुप्ता ने कहा, "गोरेगांव फिल्म सिटी में लगभग 50 फीसदी शूट बंद हो गए हैं। बाकी लोग अभी भी शूटिंग कर रहे हैं। यहां ना किसी ने मास्क पहना है और ना सेनिटाइजर का इस्तेमाल किया है। इन सेट पर कम से कम 150-200 लोग काम कर रहे हैं, जिनमें 4 साल के बाल कलाकार भी शामिल हैं। यह घोर लापरवाही है।"

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि उद्योग परिसर के भीतर जो भी शूटिंग चल रही हैं, वहां उचित सुरक्षा उपाय किए जाएं। हालांकि, अधिकांश फिल्म सिटी के वॉशरूम और बेसिन में आपको शायद ही कभी साबुन या हैंडवॉश मिले। यहां कपड़े धोने में उपयोग किया जाने वाला डिटर्जेंट पाउडर पानी के साथ मिलाकर प्लास्टिक की बोतलों में हैंडवाश के रूप में रखा जाता है।

फिल्म सिटी में निचले पायदान पर काम करने वाले मजदूरों के लिए मास्क अब भी दूर के सपने की तरह है, ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर अपने मुंह को रूमाल से ढंककर काम करते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश और शिवपाल में फूट! यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
अखिलेश और शिवपाल में फूट! यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget