एक्सप्लोरर

रामनवमी पर टीवी पर होगी एक और 'रामायण' की एंट्री

कोरोनावायरस के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए सरकार द्वारा देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया और इसी बीच कई पुराने सीरियल दर्शकों के देखने के लिए मिल रहे हैं।

कोरोनावायरस के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए सरकार द्वारा देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया और इस बीच दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन ने भी अस्सी के दशक में प्रसारित होने वाले रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' को पुन: प्रसारित करने का फैसला लिया और अब एक और 'रामायण' को 2 अप्रैल यानी कि रामनवमी से दोबारा दिखाए जाने का निश्चय किया गया है।

साल 2012 में जी टीवी पर इसे रिलीज किया गया था। साल 2012 के 12 अगस्त से साल 2013 के 1 सितंबर तक प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में गगन मलिक राम, नेहा सरगम सीता, मल्हार पांड्या हनुमान और सचिन त्यागी रावण के किरदार में थे। इसमें शिखा स्वरुप, रुचा गुजराती और दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कलाकार भी अलग-अलग किरदारों में थे।

56 एपिसोड वाले इस रामायण को मुकेश सिंह, पवन पारखी और राजेश शिखरे द्वारा निर्देशित किया गया था। एंड टीवी के बिजनेस हेड विष्णु शंकर ने कहा, "रामायण' निस्संदेह सबसे महान और कालातीत भारतीय महाकाव्यों में से एक है, जिसे सभी के द्वारा पढ़ा व पसंद किया गया है।

भगवान राम की इस सार्वकालिक गाथा को मनाने का रामनवमी से बेहतर भला और कौन सा दिन हो सकता है? इस दिन को पूरे भारत में बेहद जोश व उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल पूरे देश में लॉकडाउन के बीच, हमने इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रभु श्रीराम को हमारे दर्शकों के दिलों व उनके घरों के और करीब लाने का निर्णय लिया।"

उन्होंने आगे कहा, "चूंकि इस वक्त पूरा देश एकजुट होकर एक खतरे से लड़ रहा है, ऐसे में अच्छाई व बुराई के बीच इस संघर्ष के द्वारा पूरे परिवार को एकजुट करने से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget