एक्सप्लोरर

सलमान का किस्मत कनेक्शन, हर हाल में दोस्ती निभाता है सुलतान

सल्लू मिया अपने हर टूटे हुए रिश्ते को बडे ही खास अंदाज से दोस्ती का नाम देकर बन जाते है दोस्ती की मिसाल और रिश्तों में कड़वाहट ना हो इसलिए हर रिश्ता हो जाता है साकार। ये ही तो है सलमान खान का अलग अंदाज़।

बॉलीवुड में सलमान खान का कोई मुकाबला नहीं कर सकता और ना कोई उन जैसा हो सकता है। हर तरफ बस छाया रहता है सलमान का खुमार। हर कोई है सलमान के लिए बेकरार क्योकि सलमान हैं बड़े दिलदार। सलमान खान का लक हमेशा से करता आता है हेरा फेरी। जिसे आज तक कोई समझ नहीं पाया ना कोई इसका हल नहीं निकाल पाया। अक्सर हमने सलमान खान की जिंदगी में कई बार प्यार को आते और जाते देखा है। कई बार सलमान की शादी तक बात पहुंच जाती है, लेकिन हर बार टूट जाता है सलमान खान का दिल। जिससे सलमान करते हैं बेइंतहा प्यार वो छोड़ कर थाम लेती है किसी और का हाथ सलमान का ये दर्द-ए-दिल कई बार हुआ है जग ज़ाहिर, लेकिन सलमान खान हैं बड़े दिल वाले उनका प्यार भले ही थाम ले किसी और का हाथ पर सलमान खान हमेशा रखते हैं दोस्ती की लाज। आपको बता दे, सलमान खान उनका साथ कभी नहीं छोड़ते ये ही नहीं सलमान का हर प्यार हमेशा रहता है उनके परिवार के बहुत करीब और इस तरह सलमान का बड़ा दिल कर देता है सबको हैरान। सल्लू मिया अपने हर टूटे हुए रिश्ते को बडे ही खास अंदाज से दोस्ती का नाम देकर बन जाते है दोस्ती की मिसाल और रिश्तों में कड़वाहट ना हो इसलिए हर रिश्ता हो जाता है साकार। ये ही तो है सलमान खान का अलग अंदाज़। आज भी सलमान खान की शादी की बात हर तरफ होती है। उनकी शादी को लेकर हर कोई जानना चाहता है किस के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

प्यार का  किस्मत कनेक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान के प्यार के किस्से आज भी मशहूर हैं। सलमान ने ऐसे तो कई अदाकाराओं को अपने प्यार के जंजाल में फंसाया हैं। अगर हम बात करें सलमान खान के पहले प्यार की तो बॉलीवुड के दबंग खान को सबसे पहले प्यार हुआ था संगीता बिजलानी से। प्यार में लक ने की ऐसी हेरा फेरी कि शादी के कार्ड छपने के बाद भी नहीं हुई यसलमान की शादी और संगीता बिजलानी ने कर ली अज़रुद्दीन से शादी। उसके बाद सलमान खान का दिल आया पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली पर। आपको बता दें, कई साल पहले सलमान के प्यार में पाकिस्तान की सोमी अली पागल हो गई थी। सोमी अली और सलमान खान के बीच करीब पूरे 8 साल का रिश्ता चला था। ऐसे में 90 के दशक में एक एक्ट्रेस के साथ सलमान शादी के मुकाम तक पहुंचने ही वाले थे कि उनकी लाइफ में ऐश्र्वर्या की एंट्री हुई और वो उस एक्ट्रेस का साथ छोड़ ऐश्र्वर्या के हो गए। ऐसे में लोग आज भी यही कहते है कि अगर वो ऐश्र्वर्या ना होती को सलमान खान कब के उस एक्ट्रेस के साथ घर बसा चुके होते। दरअसल अपने रिश्ते के बारे में खुद सोमी अली ने बताया थी की वो एक समय में वो सलमान खान के प्यार में पूरी दिवानी हो चुकी थी पर फिर ऐश्र्वर्या राय के बीच में आने से उनका रिश्ता टूट गया। लेकिन फिल्म हम दिल दे चुके सनम में शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्र्वर्या कब एक दूसरे के करिब आ गए सोमी को पता तक नहीं चला और जब पता चला देर हो चुकी थी। ऐसे में सोमी खुद ही दोनों के बीच से ही हट गई और यहां तक की सलमान खान का भुवाने के लिए उन्होने इंडिया ही छोड़ दिआ और अमेरिका में जा बस गई। सलमान के टूटे दिल को कैटरीना ने दिया सुकून पर कैटरीना को चुरा ले गए रणबीर कपूर फिर सलमान की ज़िंदगी में आई यूलिआ वंटूर सबको लगा कि इस बार शादी तो पक्की है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद जैसा की सबको पता है चार साल बाद कैटरीना रणबीर कपूर से अलग हो गई थी क्योकि दोनों का लिविंग रिलेशनशिप कही भी काम नहीं आया और कैटरीना हो गईं अकेली। फिर उसके बाद क्या था कैटरीना कैफ के इस मुश्किल समय में सलमान ने नहीं छोड़ा उनका साथ और हमेशा की तरह दोस्ती का बढ़ाया हाथ, लेकिन सलमान की इस दोस्ती को लोग देने लगे हैं फिर से प्यार का नाम पर क्या है असल बात ये तो सिर्फ सलमान खान ही जानते है। अब सलमान किस से करेंगे शादी किस से हैं उन्हें सच्चा प्यार ये तो अब तक है पहेली जो कोई भी नहीं सोलव कर पाया है। सलमान का इतनी बार टूटा है दिल की अब तो दुनिया भी करती है उनको सलाम। ये सब तो है सलमान के लक की हेरा फेरी जो हर बार कर देता है उनको परेशान।

सलमान खान बने बॉलीवुड के गॉडफादर

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान की अब तक असल ज़िंदगी में नहीं हुई है शादी और ना वो अब तक बने हैं किसी के रीयल फादर लेकिन बॉलीवुड में सलमान खान हैं कई स्टार्स के गॉडफादर,जी हां सलमान खान बॉलीवुड में हर वक्त लॉन्च करते हैं एक नया चेहरा और सलमान का साथ मिलते ही उन्हें मिल जाती है फिल्म और वो भी एक बड़े बैनर की और वो सभी एक आम इंसान से बन जाते हैं सेलेब्रिटी ये भी है सलमान के लक का ही गोल माल जो सब को कर देता है बोल्ड। सलमान का लक तो अब तक ना जाने कितने लोगों को बना चुका है सेलेब्रिटी सलमान ने वैसे तो कई एक्टर्स दिए हैं इस इंडस्ट्री को लेकिन सबसे ज्यादा जिसे मिली है शौहरत वो थी उनकी ही एक्स गर्ल फ्रेंड कैटरीना कैफ। जिन्हें बॉलीवुड में वो ऊंचाइयां मिली जहां आज तक सब पहुंचना चाहते हैं। वैसे तो सलमान खान ने अपनी हर गर्ल फ्रेंड का बॉलीवुड में करियर बनाया है, लेकिन वो सब पहले से कहीं ना कहीं थी फेमस चाहे वो संगीता बिजलानी हों या सोमी अली हों या ऐश्वर्या राए इन सब के करियर में भी सलमान  साथ दिया है, लेकिन सलमान के साथ से पहले भी ये सब थी मशहूर लेकिन कैटरीना कैफ को सलमान खान ने नंबर वन बनाया है। जी हां कैटरीना को सलमान से पहले कोई नहीं जानता था उनकी फिल्म बूम में भी उनका कोई खास रोल नहीं था और जो था वो कोई नाम ना कमा पाया था,लेकिन सलमान के साथ ने कैटरीना को पहुंचा दिया बॉलीवुड के आसमान तक इसलिए तो कैटरीना जब रणबीर के साथ थी तब भी सलमान थे उनके करीब और अब रणबीर से ब्रेकअप के बाद भी वो हैं सलमान के क्लोज़।

रितिक रोशन

सलमान खान ने बॉलीवुड में इन्हीं की तरह बनाया रितिक रोशन का करियर जिसे रितिक आज भी नहीं भूल पाए हैं। सलमान ने ही रितिक को बॉलीवुड में आने की ट्रेनिंग दी थी। जिसे रितिक आज भी याद करके सलमान का अक्सर शुक्रिया अदा करते रहते हैं। भले ही रितिक राकेश रोशन के बेटे हो पर उनका बॉलीवुड में करियर बनाने और उनकी ग्रूमिंग के लिए सलमान हैं उनके गॉडफादर।

अर्जुन कपूर

खैर इनके साथ साथ हम भला अर्जुन कपूर को कैसे भूल सकते हैं भले ही अर्जुन हैं बॉनी कपूर के बेटे पर उनका करियर बनाने वाले हैं सलमान खान उन्होंने ही दी थी अर्जुन को बॉलीवुड में आने की सलाह। साथ ही उनकी बॉडी बिल्डिंग से लेकर हर चीज़ पर सलमान ने किया था पूरा फोक्स और इतना करने के बाद भी अर्जुन ना होते हिट और ना बनते इश्कज़ादे भला वो कैसे हो सकता था। तो बस अर्जुन भी सभी की तरह हो गए हिट वहीं आदित्या पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को भी सलमान ने फिल्म हीरो 2 से बनाया सेलेब्रिटी भले ही उन दोनो के पापा थे बॉलीवुड के माने हुए हीरो पर सूरज और आथिया के बॉलीवुड में सलमान हैं गॉडफदर।

हिमेश रेशमिया

सलमान खान ने म्यूज़िक की दुनिया में भी दिए हैं कई सुरीले सितारे। जी हां हिमेश रेशमिया को बॉलीवुड में लाने वाले थे सलमान खान और आज बच्चा-बच्चा हिमेश को जानता है उनके नाम से भले ही हिमेश की आवाज़ हो हट के पर उनके म्यूज़िक को कोई नहीं दे सकता मात वहीं म्यूज़िक की दुनिया में साजिद-वाजिद जैसे म्यूज़िक डायरेक्टर्स भी हैं सलमान की देन उन दोनों को भी सलमान ने बनाया है सेलेब्रिटी और उनके भी सलमान हैं गॉडफादर और ये सब है सलमान के लक का  है असर जिसने उन्हें बना दिया है गॉडफादर।

ज़रीन खान

सलमान खान ने अपनी हाई बजट फिल्म वीर के लिए कई दिनों की खोज़ के बाद एक चेहरा लॉन्च किया था। वो था ज़रीन खान का जिनके साथ उन्होने फिल्म वीर जिसकी कहानी भी खुद सलमान ने ही लिखी थी। लेकिन यहां भी लक बन गया बैड लक और फिल्म हो गई फ्लॉप। हॉउसफुल 2 में उनका बहुत ही कम रोल था पर ये सब हुआ सलमान के लक के गोल माल की वजह से अब हर जगह और हर बार काम आने वाला लक कहीं ना कहीं मात भी खा जाता है।

डेज़ी शाह 

सलमान खान ने अपनी होम प्रोडक्शन जय हो में किया डेज़ी शाह को लॉन्च लेकिन यहां भी हुआ कुछ ऐसा कि सलमान के लक ने फेर लिया अपना रास्ता। फिल्म हो गई फ्लॉप और इसके साथ डेज़ी शाह भी हो गईं फ्लॉप। अब सलमान करें भी तो क्या करें हर बार लक की हेरा फेरी उन्हें दे जाती है धोखा,लेकिन हम तो बस यही कहेंगे कि सलमान का लक भले ही उनके लॉन्च किए चहरों के साथ कर जाता है दगाबाज़ी,लेकिन जो भी हो सलमान कम से कम बॉलीवुड में तो करा ही देते हैं उन सब की एंट्री क्योंकि सलमान के साथ काम करना है अपने में बड़ी बात अब फिल्म हो फ्लॉप तो भी क्या फर्क पड़ता है। अजी बॉलीवुड में तो बस सलमान का सिक्का ही चलता है।

सलमान खान और विवेक ऑबरोए

सलमान खान बॉलीवुड में हैं सबसे दिलदार हीरो क्योंकि सलमान जब किसी से करते हैं दोस्ती तो फिर वो कभी नहीं छोड़ते उसका हाथ सलमान हर पल एक टांग से खड़े रहते हैं अपने दोस्तों के साथ चाहे कोई मुश्किल हो या देना हो उन्हें सहारा,सलमान हमेशा अपने दोस्तों के लिए रहते हैं रेडी। सलमान जब एक बार किसी को कह देते हैं दोस्त तो फिर सलमान कभी नहीं छोड़ते उनका हाथ,लेकिन अगर सलमान किसी से हो जाएं खफा तो उस सेलेब्रिटी का बॉलीवुड में करियर हो जाता है खत्म क्योंकि सलमान का बॉलीवुड में चलता है नाम और ऐसा ही कुछ हुआ सलमान खान और विवेक ऑबरोए के साथ जो जग ज़ाहिर है जी हां आपको तो याद ही होगा कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बाद जब विवेक बन गए ऐश्वर्या के क्लॉज़ फ्रेंड और इस बारे में सलमान ने जब उनसे कि बात तो विवेक ने कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस,जिसके बाद सलमान और विवेक कभी नहीं हुए एक सलमान से लड़ाई मोल लेने के बाद से आज तक 10 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन सलमान ने विवेक को अबतक माफ नहीं किया और इतने सालों में वैसे बॉलीवुड में विवेक का करियर भी कुछ कमाल नहीं कर पाया अब इसके पीछे है क्या वजह वो तो आप खुद ही समझ लीजिए भला हम क्या कहें पर हां सलमान से माफी मिलना विवेक के लिए इस जन्म में तो नामुमकिन ही लगता है।

सलमान खान और शाहरुख खान

बॉलीवुड के दो पक्के दोस्त कई बार मिले फिर बिछड़े और फिर मिले वैसे सलमान खान की दुश्मनी जिस तरह से मश्हूर है उसी तरह से उनकी दोस्ती की भी सब देते हैं मिसाल लेकिन सलमान जब दोस्तों से हो जाए लड़ाई तो फिर उन्हें भी कोई नहीं ला पाता है साथ वहीं अगर सलमान खुद करना चाहें उस दोस्त बने दुश्मन को माफ तो ही सलमान और पुराने दोस्त बने दुश्मन से हो पाती है दोस्ती फिर एक बार और कुछ ऐसा ही हुआ सलमान खान और शाहरुख खान के साथ दोनो की दोस्ती की सब देते थे मिसाल लेकिन फिर 2008 में दोनों के बीच आ गई एक बड़ी दिवार कैटरीना कैफ के बर्थ डे पर दोनों में हुई ऐसी टक्कर कि दोनों को कोई ना कर पाया एक साथ पर वहीं जब 7 साल बाद सलमान मिले शाहरुख से फिर  अपनी बहन अर्पिता की शादी में तो सलमान और शाहरुख में एक बार फिर हो गई दोस्ती अब क्या कहें सलमान के लक की अलग है बात सलमान दोस्ती को कैसे भुलाएं पूरी तरह अब कई सालों की दोस्ती के बाद अगर हो जाए किसी से लड़ाई तो जब मिलते हैं फिर से दोस्त एक बार तो देस्ती फिर हो जाना है बड़ी आम बात तो बस सलमान के लक यहां भी दिखाया गुडलक और बॉलीवुड के करण-अर्जुन फिर बन गए दोस्त।

 सलमान खान और गोविंदा

सलमान खान की यही है बात जब वो करते हैं दोस्ती तो निभाते हैं पूरी शिद्दत से और जब वो हो जाते हैं खफा तो उसका करियर हो जाता है पूरी तरह से खत्म अब क्या कहें सलमान कि इसी बात को ध्यान में रख कर कोई उनसे नहीं लेता है पंगा तभी तो सूत्र बताते हैं कि गोविंदा हर बार ज़रा सा खफा हो कर फिर सलमान से कर लेते हैं दोस्ती भले ही मन ही मन में गोविंदा को हो ये मलाल की सलमान जो सबका बॉलीवुड में बनाते हैं करियर उन्होंने गोविंदा की बेटी को नहीं किया लॉन्च,लेकिन हर बार गोविंदा सलमान से ज़रा सी दूरी बना कर  तुरंत कर लेते हैं दोस्ती अब अंदर की क्या है बात ये जाने ये दोनो पर हम तो बस यही कहेंगे की ये सब है सलमान के लक का फेर जो उन्हें बनाता है बॉलीवुड का दबंग।

सलमान खान के डायलॉग ने उनकी पर्सनैलिटी में लगाए चार चांद

सलमान को फिल्म में भी दिए जाते हैं ऐसे डायलॉग की सलमान की पर्सनैलिटी से मिल पाए वो डायलॉग अब देखिए ना सलमान का हर डायलॉग होता है हट के जो करत है पूरी तरह से सूट उनका डायलॉग यहां के दबंग हैं हम मैंने जो एक बार कमिटमेंट कर दी तो उसके बाद मैं अपने आप की भी नहीं सुनता प्यार से दे रहे हैं ले लो वरना थपड़ मार के भी दे सकते हैं तीन चीज़ो को कभी अंडर एस्टिमेट नहीं करना आई-मी-माए सेल्फ मुझ पर एक अहसान करना की मुझ पर कोई एहसान ना करना ऐसे सभी डायलॉग बॉलीवुड में सलमान की वजह से ही लिखे जाते हैं क्योंकि वो अपने हर डॉयलॉग की तरह ही हूब-हू हैं अपनी ज़िंदगी में इसलिए हर डायलॉग के साथ फिल्म भी हो जाती है हिट क्योंकि सलमान बात है निराली।

सलमान खान बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपने काम कमिटमेंट अलग स्टाईल के लिए जाने जाते हैं और दुनिया इनकी हर अदा की कायल है हर कोई इनकी तरह बनना चाहता है बॉलीवुड में पर वो कहते हैं ना की जंगल में एक ही शेर होता है वैसे ही बॉलीवुड में एक ही दबंग खान है वो है सलमान खान और ये सब है उनके लक का कमाल की वो हैं इतने कामयाब जिसकी वजह से उनका नाम चलता है बॉलीवुड में ज़ोरदार।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget